कोरोना की दूसरी लहर का कहर जारी, महाराष्ट्र में कोविड-19 के 9771 और गुजरात में 90 नए मामले आए सामने

महाराष्ट्र के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि संक्रमण के 9771 नए मामले सामने आने के साथ ही प्रदेश में संक्रमितों की कुल संख्या 60,61,404 पर पहुंच गयी है. दूसरी ओर गुजरात के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि प्रदेश में आज संक्रमण के 90 मामले आने के साथ ही संक्रमितों की कुल संख्या 8,23,523 हो गई है

कोरोना का कहर (Photo Credits: PTI)

मुंबई/अहमदाबाद: महाराष्ट्र और गुजरात में कोरोना वायरस संक्रमण के क्रमश: 9,771 और 90 नए मामले सामने आए. इसके साथ ही दोनों राज्यों में महामारी से क्रमश: 141 एवं तीन लोगों की मौत हो गई. दोनों राज्यों के स्वास्थ्य अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी. महाराष्ट्र के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि संक्रमण के 9771 नए मामले सामने आने के साथ ही प्रदेश में संक्रमितों की कुल संख्या 60,61,404 पर पहुंच गयी है. अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में संक्रमण से 141 और लेागों की मौत हो गई, जिसके बाद इस महामारी से मरने वालों की संख्या राज्य में बढ़ कर 1,21,945 हो गयी है.

उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटों में 10,353 मरीज संक्रमण से ठीक हुए हैं जिससे प्रदेश में संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की संख्या बढ़ कर 58,19,901 हो गई है. अधिकारी के अनुसार प्रदेश में अभी 1,16,364 मरीज उपचाराधीन हैं.  उन्होंने बताया कि मुंबई में कोविड के 706 नये मामले सामने आए, जिससे संक्रमितों की संख्या 7,22,222 हो गई है जबकि 25 और लोगों की मौत के साथ ही मरने वालों की संख्या 15,451 हो गई है. यह भी पढ़ें: मुंबई: पर्याप्त वैक्सीन स्टॉक की कमी के कारण 1 जुलाई को सरकारी और नगर निगम केंद्रों पर वैक्सीनेशन रहेगा बंद

दूसरी ओर गुजरात के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि प्रदेश में आज संक्रमण के 90 मामले आने के साथ ही संक्रमितों की कुल संख्या 8,23,523 हो गई है, जबकि तीन लोगों की मौत के साथ ही प्रदेश में अब तक इस महामारी से कुल 10,059 लोगों की मौत हो चुकी है. उन्होंने बताया कि प्रदेश में यह लगातार तीसरा दिन है जब दैनिक संक्रमितों की संख्या 100 से नीचे है. यह भी पढ़ें: COVID-19: अहमदाबाद में टीकाकरण केंद्रों में वैक्सीन की कमी, भीड़ से अफरातफरी

अधिकारी ने बताया कि राज्य में 304 मरीज संक्रमण मुक्त हुये हैं जिससे ठीक होने वाले लोगों की संख्या अब 8,10,451 पर पहुंच गयी है. उन्होंने बताया कि गुजरात में अब तक 2,56,77,991 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है. इस बीच अधिकारियों ने बताया कि केंद्र शासित प्रदेश दादरा एवं नगर हवेली तथा दमन एवं दीव में संक्रमण के पांच नये मामले सामने आये जबकि इससे तीन लोग संक्रमण मुक्त हुये हैं. अधिकारी ने बताया कि केंद्र शासित प्रदेश में 44 मरीज उपचाराधीन हैं.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 34वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू