कोरोना : उप्र में लगातार दूसरे दिन ठीक हुए लोगों की संख्या कुल संक्रमित से ज्यादा रही

प्रमुख सचिव :चिकित्सा एवं स्वास्थ्य: अमित मोहन प्रसाद ने यहां संवाददाताओं से कहा, ''कोरोना वायरस से संक्रमण के मामलों की संख्या आज 1744 रही जबकि 1902 लोग पूर्णतया ठीक हो गए। कल से ही यह रूझान प्रारंभ हुआ है और ठीक हो रहे लोगों की संख्या संक्रमित मरीजों की संख्या को पार कर रही है ।''

जमात

इस बीच राज्य में इससे संक्रमण के 64 नए मामले सामने आए हैं।

प्रमुख सचिव :चिकित्सा एवं स्वास्थ्य: अमित मोहन प्रसाद ने यहां संवाददाताओं से कहा, ''कोरोना वायरस से संक्रमण के मामलों की संख्या आज 1744 रही जबकि 1902 लोग पूर्णतया ठीक हो गए। कल से ही यह रूझान प्रारंभ हुआ है और ठीक हो रहे लोगों की संख्या संक्रमित मरीजों की संख्या को पार कर रही है ।''

प्रसाद ने एक दिन पहले बताया था कि जब से कोरोना वायरस संक्रमण फैला है, पहली बार ये स्थिति आयी कि ठीक हुए लोगों की संख्या 1758 और कुल संक्रमित लोगों की संख्या 1735 रही। उन्होंने इसे अच्छा लक्षण बताया।

प्रसाद ने बताया कि कल प्रदेश में 5405 नमूनों की जांच की गयी ।

उन्होंने बताया कि निगरानी का कार्य लगातार चल रहा है और हमारी टीमें घर घर जाकर विभिन्न क्षेत्रों में सर्वेक्षण कर रही हैं । 71, 916 टीमों के द्वारा दो करोड 96 लाख 90 हजार 794 लोगों का सर्वेक्षण किया गया है।

उन्होंने बताया कि हम आरोग्य सेतु ऐप का लगातार उपयोग कर रहे हैं और जो एलर्ट आ रहे हैं, उन्हें जिलों के साथ साझा किया जाता है ।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में बहुत बडी संख्या में प्रवासी श्रमिक निरंतर आ रहे हैं । प्रदेश में जो प्रवासी कामगार लौटकर आ रहे हैं, उनके लिए सख्त दिशानिर्देश तैयार किए गए हैं। जिनमें लक्षण नहीं पाये जाते, उनकी थर्मल स्क्रीनिंग के बाद 21 दिनों के लिए घर में पृथक-वास में भेजा जा रहा है ।

प्रसाद ने बताया कि जिनमें लक्षण पाये जा रहे हैं, उनकी जांच करायी जाती है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

NAM vs SA 3rd ODI Match Live Score Update: विंडहोक में नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा वनडे मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? विंडहोक में नामीबिया बनाम दक्षिण अफ्रीका तीसरे वनडे मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Arun Jaitley Stadium Pitch Report: अरुण जेटली स्टेडियम में बरसेंगे रन या गिरेगा विकेटों का तूफान? रोमांचक मुकाबले से पहले जानें पिच रिपोर्ट

Namibia vs South Africa, 3rd ODI Match Live Toss And Scorecard: विंडहोक में नामीबिया के कप्तान गेरहार्ड इरास्मस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड