देश की खबरें | दिल्ली और रामनगर के बीच चलेगी कार्बेट इको ट्रेन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली और रामनगर के बीच जल्द ही कार्बेट इको ट्रेन चलाई जाएगी । केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने दिल्ली-रामनगर कार्बेट इको ट्रेन को सैद्धान्तिक मंजूरी देते हुए मंगलवार को कहा कि जल्द ही इसे प्रारंभ किया जाएगा। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के अनुरोध पर उन्होंने इसे मंजूरी दी है।

देहरादून, 15 जून दिल्ली और रामनगर के बीच जल्द ही कार्बेट इको ट्रेन चलाई जाएगी । केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने दिल्ली-रामनगर कार्बेट इको ट्रेन को सैद्धान्तिक मंजूरी देते हुए मंगलवार को कहा कि जल्द ही इसे प्रारंभ किया जाएगा। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के अनुरोध पर उन्होंने इसे मंजूरी दी है।

यहां जारी एक सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार, मंगलवार को मुख्यमंत्री ने गोयल से मुलाकात की जिस दौरान रेल मंत्री ने अपने मंत्रालय के अधिकारियों को रूड़की-देवबंद रेलमार्ग का कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिये।

उन्होंने मुख्यमंत्री रावत के अनुरोध पर टनकपुर-बागेश्वर और डोईवाला से गंगोत्री-यमुनोत्री रेलवे लाईन के सर्वेक्षण की भी स्वीकृति दी।

रेल मंत्री ने कहा कि हरिद्वार-देहरादून रेल लाइन के दोहरीकरण का काम दो चरणों में किया जाएगा जिसमें पहले चरण में हरिद्वार-रायवाला और दूसरे में रायवाला-देहरादून का काम होगा । उन्होंने अधिकारियों को रायवाला रेलवे डाइवर्जन का काम अविलंब शुरू करने के निर्देश भी दिये।

हरिद्वार में तीर्थ यात्रियों और सैलानियों की सुविधा के लिए हवाई सेवा विकसित करने के लिए हैलीपेड के निर्माण की जरूरत बताते हुए रावत ने इसके लिए रेल मंत्री से बीएचइएल की चिन्हित आधे हेक्टेयर भूमि को राज्य सरकार को 20 वर्षों के लिए नि:शुल्क हस्तांतरित किए जाने का अनुरोध किया।

इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने निर्यातकों की सुविधा के लिए बीएचईएल परिसर हरिद्वार में चिन्हित 35 एकड़ भूमि में इनलैंड कन्टेनर डिपो की स्थापना के लिए आवश्यक कार्यवाही करने का भी रेल मंत्री से अनुरोध किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\