देश की खबरें | विभिन्न समूहों की आतंकी गतिविधियों के समन्वयक और मददगार जम्मू हवाई अड्डे से गिरफ्तार: पुलिस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. विभिन्न समूहों की आतंकवादी गतिविधियों के एक समन्वयक और मददगार को बुधवार को विदेश से यहां पहुंचने के तुरन्त बाद जम्मू हवाई अड्डे से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने यहां यह जानकारी दी।

जम्मू, 17 फरवरी विभिन्न समूहों की आतंकवादी गतिविधियों के एक समन्वयक और मददगार को बुधवार को विदेश से यहां पहुंचने के तुरन्त बाद जम्मू हवाई अड्डे से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने यहां यह जानकारी दी।

इस व्यक्ति की पहचान पुलिस ने शेर अली के रूप में की है।

पुलिस ने यहां एक बयान में कहा, ‘‘शेर अली विभिन्न समूहों की आतंकवादी गतिविधियों का मुख्य समन्वयक और मददगार है। वह पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) से लेकर पुंछ जिले के बालाकोट इलाके से भारतीय क्षेत्र में आतंकियों की घुसपैठ, हथियारों की तस्करी और नशीले पदार्थों की तस्करी कराने में शामिल है।’’

पुलिस सूत्रों ने कहा कि एक गुप्त सूचना के आधार पर अली को जम्मू हवाई अड्डे पहुंचने के तुरंत बाद गिरफ्तार कर लिया गया।

बयान में कहा गया है, ‘‘उसे पिछले साल पुलिस स्टेशन मेंढर में दर्ज एक मामले के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है। वह कई अन्य मामलों (आतंकवादी गतिविधियों से संबंधित) में भी शामिल है।’’

पुलिस ने कहा कि विदेश में बैठकर अली ने अपने पाकिस्तानी हैंडलर, सुल्तान के इशारे पर पिछले साल 24 और 25 नवंबर की रात को बालाकोट सेक्टर (पुंछ) के डब्बी इलाके से दो पाकिस्तानी आतंकवादियों की घुसपैठ कराने में मदद की थी।

जम्मू कश्मीर गजनवी फोर्स के दोनों आतंकवादी बाद में सुरनकोट के पोसाना इलाके में पिछले साल 13 दिसंबर को एक मुठभेड़ में मारे गए थे।

पुलिस ने बताया, ‘‘अली ने बालाकोट सेक्टर के जरिये तीन पिस्तौल और एक आईईडी समेत हथियारों और गोला-बारूद की तस्करी भी की।’’

पुलिस ने बताया कि अली के पिता मुश्ताक अहमद और बहन रसकीम अख्तर को पीओके से हथियारों की खेप हासिल करने के लिए पुंछ पुलिस ने 11 सितम्बर को गिरफ्तार किया था।

पुलिस ने बताया कि विस्तृत जांच की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\