देश की खबरें | मप्र में भाजपा विधायक के जन्म दिन समारोह में विवाद, दो लोगों की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश के दमोह जिले में भाजपा के एक विधायक के जन्मदिन पर आयोजित सार्वजनिक समारोह में कथित तौर विवाद होने से दो लोगों की मौत हो गयी। जिले के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।
दमोह, (मप्र) छह मार्च मध्य प्रदेश के दमोह जिले में भाजपा के एक विधायक के जन्मदिन पर आयोजित सार्वजनिक समारोह में कथित तौर विवाद होने से दो लोगों की मौत हो गयी। जिले के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।
दमोह जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) हेमंत चौहान ने शनिवार को बताया कि मृतकों की पहचान अरविंद जैन (30) और जोगेन्द्र सिंह (30) के तौर पर हुई है।
उन्होंने बताया कि प्राथमिक जांच के मुताबिक सिंह की मौत गोली लगने से हुई, जबकि जैन को कुछ लोगों ने पत्थर और डंडे से पीटकर मार डाला।
उन्होंने बताया कि जिला मुख्यालय से 40 किलोमीटर दूर नोहटा थाना क्षेत्र के बनवार गांव में शुक्रवार रात विधायक धमेन्द्र लोधी के जन्म दिन के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में जैन और सिंह के बीच कथित तौर पर एक विवाद हुआ था।
बताया जाता है कि जैन विधायक प्रतिनिध थे, जबकि सिंह अतिथि शिक्षक थे।
एसपी ने कहा कि पुलिस घटना की जांच कर रही है और अभी तक किसी भी आरोपी की पहचान नहीं हुई है।
पुलिस के अनुसार घटना के वक्त जबेरा से विधायक लोधी मौके पर मौजूद नहीं थे।
वहीं, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय टंडन ने जिले में आपराधिक घटनाओं की वृद्धि के लिये पुलिस की निष्क्रियता को जिम्मेदार ठहराया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)