देश की खबरें | सांसदों का लगातार निलंबन लोकतंत्र के स्वास्थ्य के लिये बहुत बुरा संकेत है : पायलट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने बुधवार को कहा कि संसद में सुरक्षा चूक पर स्पष्टीकरण मांगने वाले सांसदों का लगातार निलंबन लोकतंत्र के स्वास्थ्य के लिये बहुत बुरा संकेत है।

जयपुर, 20 दिसंबर कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने बुधवार को कहा कि संसद में सुरक्षा चूक पर स्पष्टीकरण मांगने वाले सांसदों का लगातार निलंबन लोकतंत्र के स्वास्थ्य के लिये बहुत बुरा संकेत है।

पायलट ने कहा कि सांसद इस संवेदनशील मुद्दे पर स्पष्टीकरण चाहते हैं और वास्तविकता की गहराई में जाना उनका अधिकार भी है।

पायलट ने टोंक में संवाददाताओं से कहा, “यह एक बहुत ही संवेदनशील मुद्दा है और इस मुद्दे पर विपक्ष सरकार से स्पष्टीकरण चाहता है। यह अधिकार सभी सांसद साथियों का है कि वो हकीकत तक पहुंचे। ’’

उन्होंने कहा, “सांसदों के जवाब मांगने पर उन्हें निलंबित करने का जो क्रम चला हुआ है यह लोकतंत्र के स्वास्थ्य के लिये बहुत बुरा संकेत है।’’

पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कहा, ’’आज भी दो सांसदों को निलंबित किया गया है। 150 सांसदों को अगर लोकसभा और राज्यसभा से निलंबित कर देंगे तो क्या संकेत देना चाह रहे हैं?’’

कांग्रेस नेता ने कहा ‘‘ मैं समझता हूं कि केन्द्र सरकार का इस प्रकार का रवैया और आचरण बहुत नकारात्मक है और उसी के विरोध में बुधवार को जब हम सब लोग विधानसभा में शपथ ले रहे थे तो कांग्रेस पार्टी के सभी सदस्यों ने एक सांकेतिक विरोध के तहत अपने हाथ में काली पट्टी बांधी थी।’’

उन्होंने कहा ‘‘लोकतंत्र में अपनी बात रखने का अधिकार सभी को है और जो लोग चुन कर गये हैं... विपक्ष के सभी सांसद अपनी बात रखना चाहते है.. जवाब मांग रहे हैं.. सरकार का रवैया बिल्कुल गलत है।’’

पायलट ने कहा, ‘‘मुझे नहीं लगता है कि इतिहास में कभी इतने सारे सांसदों को इकठ्ठा निलंबित किया गया होगा। यह जो हो रहा है बिल्कुल गलत है। अपनी बात बोलने की लोगों को आजादी होनी चाहिए।’’

उन्होंने कहा कि सरकार विपक्ष मुक्त संसद चाहती है, लेकिन यह संभव नहीं है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी