ताजा खबरें | भारत में 2036 ओलंपिक खेलों की मेज़बानी के लिए ‘निरंतर संवाद’ जारी

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. भारत में 2036 ओलंपिक खेलों की मेज़बानी के लिए बोली लगाने की प्रक्रिया को लेकर फिलहाल अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के भविष्य मेज़बान आयोग (एफएचसी) के साथ 'निरंतर संवाद' जारी है।

नयी दिल्ली, 24 जुलाई भारत में 2036 ओलंपिक खेलों की मेज़बानी के लिए बोली लगाने की प्रक्रिया को लेकर फिलहाल अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के भविष्य मेज़बान आयोग (एफएचसी) के साथ 'निरंतर संवाद' जारी है।

युवा मामले एवं खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने बृहस्पतिवार को एक प्रश्न के लिखित उत्तर में राज्यसभा को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि ओलंपिक खेलों की मेज़बानी के लिए बोली लगाना भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) की ज़िम्मेदारी है, जबकि मेज़बानी का अधिकार आईओसी द्वारा एक निर्धारित प्रक्रिया के माध्यम से प्रदान किया जाता है।

उन्होंने बताया कि आईओए ने आईओसी को इस संबंध में ‘लेटर ऑफ इंटेंट’ (रुचि पत्र) प्रस्तुत किया है, और अब इस प्रक्रिया पर आईओसी के एफएचसी के साथ ‘निरंतर संवाद’ जारी है।

मांडविया ने यह भी बताया कि इस संवाद प्रक्रिया के दौरान भारत की बोली से संबंधित तीन प्रमुख मुद्दों को रेखांकित किया गया है जो क्रमश: खेल संगठनों में सुशासन, डोपिंग रोधी उपाय, और पिछले ओलंपिक खेलों में भारत का प्रदर्शन हैं।

मंत्री ने कहा कि सरकार इन सभी मुद्दों को गंभीरता से ले रही है और खेल निकायों में सुधार, निष्पक्ष खेल वातावरण सुनिश्चित करने, और अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धाओं में भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक कदम उठा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\