देश की खबरें | लखनऊ में ब्रह्मोस मिसाइल की निर्माण इकाई शुरू होगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. करीब 300 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित ब्रह्मोस मिसाइल निर्माण इकाई का उद्घाटन 11 मई को लखनऊ में किया जाएगा। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

लखनऊ, आठ मई करीब 300 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित ब्रह्मोस मिसाइल निर्माण इकाई का उद्घाटन 11 मई को लखनऊ में किया जाएगा। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

एक सरकारी बयान के अनुसार, यह संयंत्र उत्तर प्रदेश रक्षा औद्योगिक गलियारे के अंतर्गत साढ़े तीन वर्षों में पूरा किया गया है।

यह घोषणा ऐसे समय में की गई है जब भारत पाकिस्तान के साथ सशस्त्र संघर्ष में उलझा हुआ है, नियंत्रण रेखा के पार दोनों ओर से भारी गोलाबारी हो रही है तथा पाकिस्तान में कई आतंकवादी शिविर नष्ट हो गए हैं।

उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीईआईडीए) के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने कहा कि राज्य ने निर्माण इकाई (कारखाने) के लिए दिसंबर 2021 में 80 हेक्टेयर भूमि मुफ्त में उपलब्ध कराई थी।

इस इकाई में लगभग 500 इंजीनियरों और तकनीशियनों के साथ-साथ हजारों कुशल, अर्ध-कुशल और सामान्य श्रमिकों को अप्रत्यक्ष रूप से नियुक्त किया जाएगा।

ब्रह्मोस मिसाइल भारत और रूस के बीच संयुक्त उद्यम ब्रह्मोस एयरोस्पेस का उत्पाद है। उत्तर प्रदेश रक्षा विनिर्माण के लिए एक प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित हो रहा है और रक्षा गलियारा पहल के तहत 12 अन्य रक्षा कंपनियों को 117.35 हेक्टेयर भूमि आवंटित की गई है।

बयान में कहा गया है कि सामूहिक रूप से इन रक्षा परियोजनाओं से क्षेत्र में 3,000 से अधिक नौकरियां पैदा होने का अनुमान है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women Only Test 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच इकलौता टेस्ट? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Live Score Update: मुंबई में टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Live Toss And Scorecard: मुंबई में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Toss Winner Prediction: मुंबई में भारत बनाम इंग्लैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\