विदेश की खबरें | गाजा से रफा को अलग करने वाले नये गलियारे का निर्माण कार्य पूरा हो गया: इजराइल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. इजराइल के इस कदम से फलस्तीनियों की जमीन और भी कम हो गई है और हवाई हमले पूरे क्षेत्र में जारी हैं।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

इजराइल के इस कदम से फलस्तीनियों की जमीन और भी कम हो गई है और हवाई हमले पूरे क्षेत्र में जारी हैं।

इजराइली सेना के एक बयान में बताया कि सेना ने ‘रफा की घेराबंदी पूरी कर ली है’।

सेना द्वारा रफा के अधिकांश हिस्सों को गलियारे के दायरे में लाते हुए व्यापक निकासी का आदेश दिए जाने के बाद, 36वीं डिवीजन के साथ इजराइली सैनिकों को पिछले सप्ताह मोराग में तैनात किया गया था।

इस आदेश से यह संकेत मिला था कि इजराइली सेना जल्द ही एक और बड़ा जमीनी अभियान शुरू कर सकती है।

मोराग, एक यहूदी बस्ती का नाम था जो कभी रफा और खान यूनिस के बीच स्थित थी।

इजराइल ने हमास पर शेष 59 बंधकों को रिहा करने के लिए दबाव बनाने के लिए फलस्तीनी क्षेत्र के बड़े हिस्से पर कब्जा करने का संकल्प लिया था, जिसके बाद यह निर्माण कार्य शुरू किया गया था।

इजराइल को बंधकों में से 24 के जीवित होने का अनुमान है।

प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की सरकार ने भोजन, ईंधन और मानवीय सहायता पर एक महीने तक नाकाबंदी भी लगाई हुई है, जिससे क्षेत्र के लगभग 20 लाख फलस्तीनियों को बेहद मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

नेतन्याहू ने कहा था कि मोराग ‘दूसरा फिलाडेल्फिया गलियारा’ होगा और यह हिस्सा मिस्र के साथ सटी सीमा के गाजा क्षेत्र को संदर्भित करता है।

यह क्षेत्र पिछले वर्ष मई से इजराइल के नियंत्रण में है।

इजरायल ने नेत्जारिम गलियारे पर भी नियंत्रण बना लिया है, जो गाजा के उत्तरी तीसरे हिस्से को बाकी पट्टी से अलग करता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान