Pakistan: पाकिस्तान में पुलिस वैन पर घात लगाकर किए गए हमले में कांस्टेबल और कैदी की मौत

पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में शुक्रवार को आतंकवादियों द्वारा एक पुलिस वैन पर घात लगाकर किए गए हमले में एक पुलिस कांस्टेबल और एक कैदी की मौत हो गई. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. यह हमला डेरा इस्माइल खान जिले के चौदवान थाना क्षेत्र में हुआ.

Credit- (ANI)

पेशावर, 18 अप्रैल : पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में शुक्रवार को आतंकवादियों द्वारा एक पुलिस वैन पर घात लगाकर किए गए हमले में एक पुलिस कांस्टेबल और एक कैदी की मौत हो गई. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. यह हमला डेरा इस्माइल खान जिले के चौदवान थाना क्षेत्र में हुआ.

पुलिस ने बताया कि एक कैदी को सुनवाई के लिए अदालत ले जाते समय वैन पर घात लगाकर हमला किया गया. पुलिस ने बताया कि इस हमले में चौदवान पुलिस थाने के प्रभारी बाल-बाल बच गए. खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के गवर्नर फैसल करीम कुंडी ने हमले पर चिंता व्यक्त की और वरिष्ठ अधिकारियों से विस्तृत रिपोर्ट मांगी. यह भी पढ़ें : Zambia Mpox Virus: जाम्बिया में एमपॉक्स से दूसरी मौत की पुष्टि, मामले बढ़कर 49 हुए

उन्होंने शेक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की. कुंडी ने प्रांतीय सरकार की आलोचना की तथा इस घटना को कानून-व्यवस्था बनाए रखने में ‘‘आपराधिक लापरवाही’’ बताया.

Share Now

संबंधित खबरें

PSZ vs LHQ, PSL 2026 19th Match Live Score Update: पेशावर जाल्मी बनाम लाहौर कलंदर्स के बीच नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PSZ vs LHQ, PSL 2026 19th Match Karachi Pitch Report And Weather Update: आज कराची में खेले जाने वाले मुकाबले में ओस डालेगी असर या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

PSZ vs LHQ, PSL 2026 19th Match Live Streaming In India: पेशावर जाल्मी बनाम लाहौर कलंदर्स के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं मैच का लुफ्त

QTG vs RWP, PSL 2026 18th Match Live Score Update: क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम रावलपिंडी पिंडिज के बीच नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट