जरुरी जानकारी | वैश्विक व्यापार अनिश्चितता के बीच निर्यातकों के लिए प्रोत्साहन पर विचार: सूत्र
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सरकार निर्यात में गिरावट को रोकने और डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन के जवाबी शुल्क लगाने से होने वाले प्रभाव को कम करने के लिए निर्यातकों को अतिरिक्त प्रोत्साहन देने पर विचार कर रही है। सूत्रों ने यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 11 मार्च सरकार निर्यात में गिरावट को रोकने और डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन के जवाबी शुल्क लगाने से होने वाले प्रभाव को कम करने के लिए निर्यातकों को अतिरिक्त प्रोत्साहन देने पर विचार कर रही है। सूत्रों ने यह जानकारी दी।
हालांकि, सरकार ने अभी तक यह तय नहीं किया है कि किस तरह के प्रोत्साहन दिए जाएं। हो सकता है कि बजट में घोषित 2,250 करोड़ रुपये के निर्यात संवर्धन मिशन में अधिक प्रोत्साहन देने के लिए कुछ लचीलापन लाया जाए, क्योंकि इस योजना को अभी अधिसूचित किया जाना है।
नवंबर से जनवरी के बीच तीन महीनों में भारत के वस्तु निर्यात में मूल्य के लिहाज से गिरावट आई है।
जनवरी में वस्तुओं का निर्यात 36.43 अरब डॉलर रहा, जबकि एक साल पहले यह 37.32 अरब डॉलर था।
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल बृहस्पतिवार को व्यापार मुद्दों पर निर्यात संवर्धन परिषदों के साथ चर्चा कर सकते हैं।
यह बैठक इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि गोयल हाल में अपने अमेरिकी समकक्षों के साथ व्यापार वार्ता करने के बाद वाशिंगटन से लौटे हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)