देश की खबरें | कांग्रेस की पदयात्रा जारी, तीन मार्च को बेंगलुरु में समापन होगा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक में कावेरी नदी पर मेकेदातु परियोजना को लागू करने की मांग को लेकर कांग्रेस की पदयात्रा बुधवार को चौथे दिन भी जारी रही।
बेंगलुरु, दो मार्च कर्नाटक में कावेरी नदी पर मेकेदातु परियोजना को लागू करने की मांग को लेकर कांग्रेस की पदयात्रा बुधवार को चौथे दिन भी जारी रही।
जयदेव जंक्शन के पास से शहर के मेकरी सर्कल तक पहुंचने के लिए 16.7 किलोमीटर की दूरी आज पदयात्रा के जरिये तय की जा रही है।
यह पदयात्रा का दूसरा चरण है जो 13 जनवरी को रामनगर में कोविड-19 की तीसरी लहर के चरम पर रहने के दौरान अचानक समाप्त हो गया था।
इस ‘पदयात्रा 2.0’ की थीम ‘नम्मा नीरू नम्मा हक्कू’ (हमारा पानी , हमारा अधिकार) है। इस पदयात्रा का समापन कुल 79.8 किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद, तीन मार्च को बेंगलुरु में बसावनगुडी में नेशनल कॉलेज ग्राउंड में होगा।
विपक्ष के नेता सिद्धारमैया ने पदयात्रा के दौरान पत्रकारों से बात करते हुए दावा किया कि सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में डर है क्योंकि पदयात्रा सफल रही है।
कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष डी. के. शिवकुमार ने कहा कि हालांकि पदयात्रा कल समाप्त होगी, लेकिन यह पानी पर अधिकार की लड़ाई में पहला कदम है।
उन्होंने दावा किया कि सभी वर्गों और पार्टी लाइन से परे हटकर लोगों ने पदयात्रा में भाग लिया और इसे ‘‘ऐतिहासिक’’ बताया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)