देश की खबरें | बूथ स्‍तर पर जाकर भाजपा सरकार की ‘‘जनविरोधी नीतियों’’ को उजागर करें कांग्रेस कार्यकर्ता : खाबरी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने मंगलवार को पार्टी कार्यकर्ताओं से आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा सरकार की ‘‘जनविरोधी नीतियों’’ को उजागर करने के लिए पूरी निष्ठा के साथ बूथ स्तर तक जाने के निर्देश दिये।

लखनऊ, 18 जुलाई उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने मंगलवार को पार्टी कार्यकर्ताओं से आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा सरकार की ‘‘जनविरोधी नीतियों’’ को उजागर करने के लिए पूरी निष्ठा के साथ बूथ स्तर तक जाने के निर्देश दिये।

पार्टी द्वारा यहां जारी पार्टी के एक बयान के अनुसार पिछले साल हुए राज्य विधानसभा के चुनाव लड़ने वाले पार्टी उम्मीदवारों की एक महत्वपूर्ण बैठक उत्तर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में हुई, जिसमें प्रतिभागियों ने सुझाव दिए और लोकसभा चुनाव जीतने के लिए हर संभव प्रयास करने के लिए संकल्प लिया।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने कहा कि सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को पूरी ताकत से ‘‘जनविरोधी’’ भाजपा सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकना होगा। उन्‍होंने कहा, ''पूरे देश में दो विचारधाराओं की लड़ाई है। इसमें एक तरफ देश की संस्थाओं को बेचने वाले लोग हैं और दूसरी तरफ देश को बचाने वाले लोग।"

उन्‍होंने कहा, ''एक तरफ भाजपा के नेतृत्‍व वाले राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के लोग हैं, जो पिछले नौ साल से देश की संस्थाओं को नीलाम करने में लगे हैं और उन्हें महंगाई, बेरोजगारी, भुखमरी, महिला उत्पीड़न, किसान उत्पीड़न दिखाई नहीं दे रहा है और दूसरी तरफ ‘‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव एलायंस (इंडिया)’’ है, जिसने देश की आजादी और निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया है और वह संविधान में निहित भारत के विचार की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।”

खाबरी ने कहा, "इन दोनों पक्षों की चुनावी लड़ाई में कांग्रेस सहित विपक्षी दलों के गठबंधन 'इंडिया' को वर्ष 2024 में जनता का आशीर्वाद जरूर मिलेगा। हम सभी को पूरी निष्ठा के साथ बूथ स्तर तक जाकर लोगों को भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के बारे में जागरूक करना है और उसकी पोल खोलनी है।"

बयान के मुताबिक बैठक में मौजूद प्रतिभागियों ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से लोगों में काफी उत्साह है और लोग कांग्रेस की ओर आशा भरी नजरों से देख रहे हैं। बयान के अनुसार प्रतिभागियों ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता सक्रियता से जनता के बीच जा रहे हैं और लोग उनकी बातों को गंभीरता से सुन रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs New Zealand, T20 World Cup 2026 1st Semi-Final Scorecard: कोलकाता में फिन एलन की आई आंधी, दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से हराकर न्यूजीलैंड ने फाइनल में बनाई अपनी जगह; यहां देखें SA बनाम NZ मैच का स्कोरकार्ड

India vs England, ICC T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Stats And Preview: दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को हराकर टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी टीम इंडिया, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

South Africa vs New Zealand, T20 World Cup 2026 1st Semi-Final Scorecard: कोलकाता में दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड के सामने रखा 170 रनों का टारगेट, मार्को जानसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

बिहार की राजनीति में बड़ा मोड़: क्या सीएम नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा? राज्यसभा जाने की अटकलों से हलचल तेज

\