देश की खबरें | तेलंगाना में दो फीसदी ज्यादा मत पाकर कांग्रेस जीती, बीआरएस के मत प्रतिशत में 10 प्रतिशत गिरावट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तेलंगाना विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने के. चंद्रशेखर राव के नेतृत्व वाली भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) से महज दो फीसदी ज्यादा वोट पाकर बड़ी जीत हासिल की।

हैदराबाद, चार दिसंबर तेलंगाना विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने के. चंद्रशेखर राव के नेतृत्व वाली भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) से महज दो फीसदी ज्यादा वोट पाकर बड़ी जीत हासिल की।

निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार, कांग्रेस ने 119 सदस्यीय विधानसभा की 64 सीट पर जीत हासिल की और उसे 39.40 प्रतिशत वोट मिले। वहीं, 39 सीट पर जीत हासिल करने वाली बीआरएस का मत प्रतिशत 37.35 प्रतिशत रहा।

साल 2018 के चुनाव में बीआरएस को 47 प्रतिशत वोट मिले थे, जबकि इस बार हुए चुनाव में उसे लगभग 10 प्रतिशत वोट का नुकसान हुआ। वहीं, कांग्रेस को पिछले चुनाव की तुलना में 11 प्रतिशत अधिक वोट मिले हैं।

वर्ष 2018 में बीआरएस ने 88 सीट जीती थीं, जबकि कांग्रेस 19 सीट जीत पाई थी और उसे 28.3 प्रतिशत वोट मिले थे।

वृहद हैदराबाद नगर निगम और कुछ अन्य चुनाव जीतकर शुरू में बीआरएस के लिए बड़ी चुनौती बनकर उभरी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का वोट प्रतिशत पिछले विधानसभा चुनाव की तुलना में दोगुना रहा और पार्टी को कुल 8 सीट पर जीत मिली।

वर्ष 2018 में हुए चुनाव में भाजपा को एक सीट पर जीत मिली थी, जबकि सात प्रतिशत वोट मिले थे।

भाजपा के मुख्य प्रवक्ता कृष्ण सागर राव ने कहा कि पार्टी का मानना है कि पिछड़ा वर्ग के नेता को मुख्यमंत्री नियुक्त करने के वादे और अनुसूचित जाति के वर्गीकरण को लेकर एक समिति बनाने के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के वादे के कारण उसके वोट प्रतिशत और सीटों में बढ़ोतरी हुई।

भाजपा नेता ने कहा कि अगर इन दोनों मुद्दों पर भाजपा ने आक्रामक अभियान नहीं चलाया होता, तो कांग्रेस को और अधिक फायदा हो सकता था।

राजनीतिक विश्लेषक और वरिष्ठ पत्रकार तेलकापल्ली रवि ने कहा कि भाजपा ने बीआरएस के वोट को सफलतापूर्वक अपनी तरफ मोड़ लिया।

कुछ पर्यवेक्षकों के अनुसार, तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) के दौड़ से बाहर हो जाने के बाद कांग्रेस ने उसके समर्थक मतदाताओं को आकर्षित करके बढ़त हासिल की। साल 2018 के विधानसभा चुनाव में तेदेपा को 3.5 प्रतिशत वोट मिले थे और दो सीटों पर जीत मिली थी।

असदुद्दीन ओवैसी के नेतृत्व वाली एआईएमआईएम पार्टी ने अपना वोट प्रतिशत लगभग बरकरार रखा, जबकि उसकी सीट की संख्या भी पहले जैसी रही। हैदराबाद में केंद्रित पार्टी ने 2018 में 2.7 प्रतिशत वोट हासिल किए थे, जबकि इस बार इसका मत प्रतिशत 2.22 रहा और सात सीट पर जीत हासिल की।

तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए 30 नवंबर को मतदान हुआ था और मतगणना तीन दिसंबर को हुई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\