देश की खबरें | ईआरसीपी को लेकर पांच दिवसीय यात्रा निकालेगी कांग्रेस: डोटासरा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. विधानसभा चुनाव से पहले पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (ईआरसीपी) को बड़ा मुद्दा बनाने की कोशिश में जुटी कांग्रेस इस महीने इसको लेकर पांच दिवसीय यात्रा निकालेगी।

जयपुर, 11 सितंबर विधानसभा चुनाव से पहले पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (ईआरसीपी) को बड़ा मुद्दा बनाने की कोशिश में जुटी कांग्रेस इस महीने इसको लेकर पांच दिवसीय यात्रा निकालेगी।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने संवाददाताओं को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा,‘‘ईआरसीपी को लेकर इसी महीने पांच दिन की यात्रा निकालेंगे और यह नहर हमारा हक है जिसे लेकर रहेंगे... इनको (भारतीय जनता पार्टी) बेनकाब करेंगे।’’

डोटासरा ने कहा कि 13 जिलों के लिए यह परियोजना पूर्ववर्ती वसुंधरा राजे सरकार द्वारा तैयार की गई थी। उन्होंने कहा कि केंद्रीय जल शक्ति मंत्री के राजस्थान से होने के बावजूद इस परियोजना को राष्ट्रीय परियोजना का दर्जा नहीं दिया गया।

उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार लंबे समय से ईआरसीपी को राष्ट्रीय परियोजना का दर्जा देने की मांग कर रही है। राज्य में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होना है।

यहां कांग्रेस चुनाव अभियान समिति की बैठक के बाद डोटासरा ने कहा कि जल्द ही अभियान कार्यक्रम तय कर उसकी घोषणाएं की जाएंगी। डोटासरा ने यह भी कहा कि राज्य में भाजपा की परिवर्तन यात्राएं विफल रही हैं।

अभियान समिति की बैठक समिति के अध्यक्ष और मंत्री गोविंद राम मेघवाल की अध्यक्षता में हुई। इसमें मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी सहित अन्य नेता शामिल हुए।

बैठक में चुनाव प्रचार और उसका खाका तैयार करने से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

डोटासरा ने कहा कि लोग कांग्रेस सरकार के कामकाज और शासन से खुश हैं और दोबारा कांग्रेस की सरकार बनाने का मन बना चुके हैं।

कांग्रेस नेता ने कहा,‘‘कांग्रेस पूरे दिल से लोगों के लिए काम करती है जबकि भाजपा केवल बातें करती है। भाजपा धर्म, हिंदू-मुसलमान की बात करके सत्ता में आना चाहती है, लेकिन ऐसा नहीं होगा।’’

राज्य में मुख्य विपक्षी दल भाजपा द्वारा निकाली जा रही परिवर्तन यात्राओं को विफल करार देते हुए डोटासरा ने दावा किया कि भाजपा आलाकमान इससे नाराज है।

डोटासरा ने कहा,‘‘भाजपा के राज्य नेताओं को पार्टी आलाकमान ने दिल्ली में बुलाया था और यात्राओं में लोगों के नहीं आने के लिए उन्हें डांटा था।’’

उन्होंने बताया कि जयपुर में पार्टी के नये मुख्यालय का भवन बनना है। पार्टी ने इसका शिलान्यास कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पार्टी नेता राहुल गांधी द्वारा करवाने का प्रस्ताव दिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Weather Update: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Australia Women vs India Women, 2nd ODI 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरा वनडे? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Live Score Update: चेन्नई में भारत बनाम जिम्बाब्वे के बीच खेला जा रहा है अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs Zimbabwe, 48th Match Live Toss And Scorecard: चेन्नई में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\