देश की खबरें | अदाणी मामले में जेपीसी गठन और जाति जनगणना की मांग को लेकर जनांदोलन शुरू करेगी कांग्रेस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस ने मंगलवार को फैसला किया कि वह अदाणी समूह से जुड़े ‘महाघोटाले’ की जांच के लिए संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) के गठन और जाति जनगणना कराने की मांग तथा संविधान के सम्मान को लेकर देशव्यापी जनांदोलन शुरू करेगी।

नयी दिल्ली, 13 अगस्त कांग्रेस ने मंगलवार को फैसला किया कि वह अदाणी समूह से जुड़े ‘महाघोटाले’ की जांच के लिए संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) के गठन और जाति जनगणना कराने की मांग तथा संविधान के सम्मान को लेकर देशव्यापी जनांदोलन शुरू करेगी।

पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता राहुल गांधी के साथ महासचिवों, राज्य प्रभारियों और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रमुखों की बैठक में यह फैसला किया गया।

बैठक के बाद खरगे ने बेरोजगारी, महंगाई और ‘‘संविधान पर हमले’’ को लेकर केंद्र की नरेन्द्र मोदी नीत सरकार पर निशाना साधा और उस पर देश के गरीबों एवं मध्य वर्ग के साथ विश्वासघात करने का आरोप लगाया।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि बेलगाम बेरोजगारी और अनियंत्रित मुद्रास्फीति तथा घरेलू बचत में कमी जैसे गंभीर मुद्दों पर पार्टी ने ध्यान केंद्रित किया है ।

खरगे ने आरोप लगाया कि संविधान पर हमला लगातार जारी है।

खरगे ने कहा, ‘‘कांग्रेस पार्टी हमारे किसानों के लिए एमएसपी की कानूनी गारंटी की मांग को लेकर अपनी लड़ाई जारी रखेगी। हमारे देशभक्त युवाओं पर थोपी गई अग्निपथ योजना को ख़त्म किया जाना चाहिए।’’

उन्होंने रेल सुरक्षा का मुद्दा उठाते हुए कहा, ‘‘रेलगाड़ियों का पटरी से उतरना आम बात हो गई है, जिससे करोड़ों यात्रियों को परेशानी होती है। जलवायु संबंधी आपदाएं और ढहता बुनियादी ढांचा भी चिंता का कारण है।’’

कांग्रेस की इस बैठक में पारित प्रस्ताव में कहा गया है, ‘‘अदाणी महाघोटाले की जांच के लिए जेपीसी का गठन किया जाए, क्यूंकि इसमें प्रधानमंत्री पूरी तरह से शामिल हैं और इसमें वित्तीय बाजार नियामक द्वारा भी गंभीर रूप से समझौता किए जाने की जानकारी मिली है।’’

इसमें पार्टी ने यह भी कहा, ‘‘केंद्र सरकार द्वारा राष्ट्रव्यापी जाति जनगणना कराई जाए। भारत के संविधान के प्रति पूरी और सच्ची सम्मान की भावना, विशेष रूप से इसके आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक न्याय के प्रावधानों के संदर्भ में शाब्दिक और वास्तविक रूप से होनी चाहिए।’’

कांग्रेस ने कहा, ‘‘अगले कुछ हफ्तों में देश भर में इन तीनों मुद्दों पर जन आंदोलन अभियान चलाया जाएगा।’’

कांग्रेस ने इस बैठक में भारत सरकार से बांग्लादेश में धार्मिक अल्पसंख्यकों और उनके पूजा स्थलों पर लक्षित हमलों को रोकने और उन्हें सुरक्षा, सम्मान और सद्भाव का जीवन जीने में सक्षम बनाने के लिए हरसंभव कदम उठाने का आह्वान किया।

पार्टी ने वायनाड में हुए विनाशकारी भूस्खलन त्रासदी पर गहरा दुख व्यक्त किया गया तथा अपनी संवेदना व्यक्त की गई। बैठक में इस घटना को ‘राष्ट्रीय आपदा’ घोषित करने की राहुल गांधी की मांग को पुन: दोहराया गया।

कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि वह सेबी की प्रमुख माधवी बुच के इस्तीफे और ‘अदाणी महाघोटाले’ की जांच के लिए जेपीसी गठित करने की मांग को लेकर आगामी 22 अगस्त को देशव्यापी प्रदर्शन करेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\