देश की खबरें | कांग्रेस ऑनलाइन चंदा एकत्र करने के लिए शुरू करेगी ‘डोनेट फॉर देश’ अभियान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस ने आगामी लोकसभा चुनाव से कुछ महीने पहले ऑनलाइन चंदा एकत्र करने के लिए ‘डोनेट फॉर देश’ नाम से अभियान शुरू करने का फैसला किया है।

नयी दिल्ली, 16 दिसंबर कांग्रेस ने आगामी लोकसभा चुनाव से कुछ महीने पहले ऑनलाइन चंदा एकत्र करने के लिए ‘डोनेट फॉर देश’ नाम से अभियान शुरू करने का फैसला किया है।

पार्टी के संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल का कहना है कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे 18 दिसंबर को इस अभियान की शुरुआत करेंगे।

देश की मुख्य विपक्षी पार्टी 28 दिसंबर को अपने 138वें स्थापना दिवस से पहले इस अभियान के माध्यम से लोगों से 138 रुपये, 1,380 रुपये, 13,800 रुपये या फिर इससे 10 गुने की राशि चंदे के रूप में देने की अपील करेगी।

वेणुगोपाल ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘कांग्रेस को चंदा एकत्र करने के अपने ऑनलाइन अभियान ‘डोनेट फॉर देश’ की शुरुआत की घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है। यह पहल 1920-21 में महात्मा गांधी के ऐतिहासिक 'तिलक स्वराज कोष' से प्रेरित है और इसका उद्देश्य संसाधनों के समान वितरण और अवसरों से समृद्ध भारत का निर्माण करने के लिए पार्टी को सशक्त बनाना है।"

उन्होंने कहा, "हम लोगों को उस इतिहास को स्वीकारते हुए अंशदान करने के लिए आमंत्रित करते हैं, जो बेहतर भारत के लिए पार्टी की स्थायी प्रतिबद्धता का प्रतीक है।’’

वेणुगोपाल के अनुसार, प्रदेश कांग्रेस कमेटी और सोशल मीडिया के माध्यम से इस अभियान को लेकर जागरुकता बढ़ाई जाएगी।

उन्होंने कहा, "यह अभियान मुख्य रूप से पार्टी के स्थापना दिवस 28 दिसंबर तक ऑनलाइन रहेगा, जिसके बाद हम जमीनी अभियान शुरू करेंगे। इसके तहत पार्टी से जुड़े स्वयंसेवी घर-घर जायेंगे और प्रत्येक बूथ में कम से कम 10 घरों को लक्षित करके हर घर से कम से कम 138 रुपये का अंशदान सुनिश्चित करेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\