ताजा खबरें | कांग्रेस सत्ता में आने पर 55 प्रतिशत विरासत कर लगा देगी : प्रधानमंत्री मोदी

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कांग्रेस पर आरोप लगाया कि केंद्र की सत्ता में आने पर वह 55 प्रतिशत विरासत कर लगा देगी और कहा कि जब पूरा विश्व आर्थिक रूप से प्रगति कर रहा था, भारत पूर्ववर्ती संप्रग सरकार के तहत नीतिगत पंगुता से ग्रसित था।

हैदराबाद, 30 अप्रैल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कांग्रेस पर आरोप लगाया कि केंद्र की सत्ता में आने पर वह 55 प्रतिशत विरासत कर लगा देगी और कहा कि जब पूरा विश्व आर्थिक रूप से प्रगति कर रहा था, भारत पूर्ववर्ती संप्रग सरकार के तहत नीतिगत पंगुता से ग्रसित था।

तेलंगाना के मेडक जिले में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने आरोप लगाया कि राज्य की कांग्रेस सरकार भ्रष्टाचार के जरिये धन एकत्र कर रही और उसे दिल्ली भेज रही है।

उन्होंने दावा किया, ‘‘यदि कांग्रेस (केंद्र की) सत्ता में आ गई तो वे विरासत कर लगाएंगे और माता-पिता की मृत्यु के बाद संतान को मिलने वाली आधी से अधिक, 55 प्रतिशत संपत्ति ले लेंगे।’’

मोदी ने कहा कि जहां भी कांग्रेस सत्ता में है उसके पांच राजनीतिक सिद्धांत हैं--झूठे वादे, वोट बैंक की राजनीति, माफिया का समर्थन करना, परिवारवादी राजनीति और भ्रष्टाचार।

उन्होंने आरोप लगाया कि पहले बीआरएस (भारत राष्ट्र समिति) ने तेलंगाना को लूटा और अब यह काम कांग्रेस कर रही है।

उन्होंने कहा कि तेलंगाना में कांग्रेस ने सत्ता में आने के 100 दिन बाद भी कर्ज माफी के वादे को पूरा नहीं किया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि जब तक वह जीवित हैं, वह एससी(अनुसूचित जाति), एसटी(अनुसूचित जनजाति) और ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग) का आरक्षण धर्म के आधार पर मुसलमानों को नहीं देने देंगे।

उन्होंने कहा कि वह (केंद्र में) अपने तीसरे कार्यकाल में, संविधान के 75 वर्ष का समारोह व्यापक स्तर पर मनाएंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Operation Heavenly Hind: NIA का बड़ा खुलासा, ‘ऑपरेशन हेवेनली हिंद’ के जरिए भारत में अराजकता फैलाने की थी साजिश, दिल्ली समेत कई इलाकों में धमाकों की थी तैयारी

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Scorecard: धर्मशाला स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 201 रनों का टारगेट, प्रभसिमरन सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 59वें मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स को हराकर सम्मान के साथ सीजन खत्म करना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू