देश की खबरें | कांग्रेस बेलगावी में करेगी 'नव सत्याग्रह बैठक', 'जय बापू , जय भीम" रैली का भी होगा आयोजन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस ने 26 दिसंबर को होने वाली अपनी कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक को "नव सत्याग्रह बैठक" नाम दिया है तथा पार्टी 27 दिसंबर को "जय बापू, जय भीम, जय संविधान" रैली का आयोजन करेगी।

नयी दिल्ली, 24 दिसंबर कांग्रेस ने 26 दिसंबर को होने वाली अपनी कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक को "नव सत्याग्रह बैठक" नाम दिया है तथा पार्टी 27 दिसंबर को "जय बापू, जय भीम, जय संविधान" रैली का आयोजन करेगी।

विस्तारित कांग्रेस कार्य समिति की बैठक कांग्रेस के बेलगावी अधिवेशन के 100 साल पूरे होने के मौके पर हो रही है। उस अधिवेशन में महात्मा गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष चुना गया था।

कांग्रेस के संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल ने मंगलवार को संवाददाताओं को बताया कि इस कार्य समिति की बैठक को "नव सत्याग्रह बैठक" नाम दिया गया है।

उन्होंने कहा, "विस्तारित कांग्रेस कार्य समिति की बैठक उसी स्थान पर हो रही है जहां महात्मा गांधी को अध्यक्ष चुना गया था।"

उन्होंने कहा कि इस बैठक में करीब 200 नेता शामिल होंगे।

वेणुगोपाल के अनुसार, 26 दिसंबर को ढाई बजे "नव सत्याग्रह बैठक" शुरू होगी जिसमें दो प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी।

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने बताया कि 'जय बापू, जय भीम, जय संविधान रैली' का आयोजन 27 दिसंबर को किया जाएगा।

गृह मंत्री अमित शाह की बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर से संबंधित टिप्पणी की पृष्ठभूमि में इस रैली का नाम "जय बापू, जय भीम, जय संविधान" रैली नाम दिया गया है।

कांग्रेस शाह की टिप्पणी के खिलाफ इन दिनों कई कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है। वह इस सप्ताह को "आंबेडकर सम्मान सप्ताह" के रूप में मना रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RBI Cancels Paytm Payments Bank Licence: भारतीय रिजर्व बैंक ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द किया, कोर्ट में बंद करने की प्रक्रिया शुरू होगी

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 206 रनों का टारगेट, साई सुदर्शन ने खेली विस्फोटक शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

AAP नेतृत्व को आत्ममंथन की जरूरत, 7 सांसदों के पार्टी छोड़ने पर BJP का हमला