देश की खबरें | कांग्रेस कर्नाटक में सामूहिक नेतृत्व में 2023 का चुनाव लड़ेगी : परमेश्वर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस की कर्नाटक इकाई के वरिष्ठ नेता जी. परमेश्वर ने शनिवार को कहा कि पार्टी अगले साल होने वाला राज्य विधानसभा चुनाव सामूहिक नेतृत्व में लड़ेगी।

बेंगलुरु, 25 जून कांग्रेस की कर्नाटक इकाई के वरिष्ठ नेता जी. परमेश्वर ने शनिवार को कहा कि पार्टी अगले साल होने वाला राज्य विधानसभा चुनाव सामूहिक नेतृत्व में लड़ेगी।

उन्होंने पार्टी में दरकिनार किए जाने से नाराज बताए जाने और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने की योजना बनाने संबंधी अटकलों को खारिज कर दिया।

पूर्व उपमुख्यमंत्री परमेश्वर ने मुख्यमंत्री पद की उनकी आकांक्षाओं के बारे में पूछे गये एक सवाल के जवाब में कहा कि जब कांग्रेस राज्य में सत्ता में आएगी तो पार्टी आलाकमान इस संबंध में फैसला लेगा।

परमेश्वर ने यह पूछने पर कि क्या कांग्रेस सिद्दरमैया या शिवकुमार के नेतृत्व में 2023 के विधानसभा चुनाव का सामना करेगी, उन्होंने पत्रकारों से कहा, ‘‘हमारे (राज्य) अध्यक्ष डी. के. शिवकुमार ने कहा है कि यह सामूहिक नेतृत्व होगा...हम सामूहिक नेतृत्व में चुनाव लड़ेंगे।’’

यह पूछने पर कि क्या पार्टी में उचित पद न दिए जाने से वह निराश हैं, इस पर परमेश्वर ने कहा, ‘‘नहीं, मैं निराश नहीं हूं। मैंने लगातार आठ वर्षों से सरकार में पार्टी अध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री के तौर पर काम किया है, मैं नाखुश या निराश नहीं हूं।’’

उन्होंने भाजपा में शामिल होने की अटकलों के बारे में कहा, ‘‘मुझे इनके बारे में नहीं पता।’’

कर्नाटक में कोई दलित मुख्यमंत्री न होने का मुद्दा उठाने के बारे में पूछे जाने पर परमेश्वर ने कहा कि स्थिति के अनुसार कई लोगों ने अपनी राय व्यक्त की है और अभी के लिए इरादा केवल पार्टी को सत्ता में लाना है।

उन्होंने कहा, ‘‘पहले पार्टी को सत्ता में आना होगा और हम इसके लिए प्रयास कर रहे हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू