वधावन की यात्रा पर सोमैया के आरोपों को कांग्रेस ने बताया झूठ

महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रवक्ता सचिन सावंत ने कहा कि वधावन को खंडाला से महाबलेश्वर की यात्रा करने की अनुमति देने वाले, गृह मंत्रालय में विशेष प्रधान सचिव अमिताभ गुप्ता की नियुक्ति पूर्ववर्ती देवेंद्र फडणवीस सरकार के समय की गई थी।

मुंबई, 10 अप्रैल लॉकडाउन के दौरान कपिल और धीरज वधावन को यात्रा करने की अनुमति दिए जाने संबंधी आरोपों पर भाजपा नेता किरीट सोमैया की आलोचना करते हुए कांग्रेस ने शुक्रवार को कहा कि डीएचएफएल के प्रमोटर राजग के मुख्य घटक को सबसे ज्यादा चंदा देने वालों में से हैं।

महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रवक्ता सचिन सावंत ने कहा कि वधावन को खंडाला से महाबलेश्वर की यात्रा करने की अनुमति देने वाले, गृह मंत्रालय में विशेष प्रधान सचिव अमिताभ गुप्ता की नियुक्ति पूर्ववर्ती देवेंद्र फडणवीस सरकार के समय की गई थी।

सावंत ने यह भी कहा कि इससे इनकार नहीं किया जा सकता कि भाजपा के किसी बड़े नेता ने वधावन को यात्रा करने में मदद की होगी, इसलिए सोमैया का झूठ ज्यादा दिन नहीं चल सकता।

गुप्ता को महाराष्ट्र सरकार द्वारा अनिवार्य अवकाश पर भेज दिया गया है।

इससे पहले सोमैया ने राज्य की महा विकास आघाडी सरकार को आड़े हाथों लेते हुए आरोप लगाया था कि राकांपा अध्यक्ष शरद पवार और पार्टी के अन्य नेताओं से वधावन के करीबी संबंध हैं।

कांग्रेस नेता सावंत ने ट्वीट किया, “भाजपा को चंदा देने वालों में वधावन समूह प्रमुख हैं। डीएचएफएल, एचडीआईएल, आरकेडब्ल्यू सभी ने भाजपा को चंदा दिया। इसलिए किरीट सोमैया का झूठ नहीं चलेगा।”

सावंत ने आरोप लगाया कि विजयदुर्ग बंदरगाह का निर्माण कर रही वधावन की कंपनी में भाजपा के एक सांसद हिस्सेदार हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड