देश की खबरें | राजस्‍थान में कांग्रेस मजबूत, जनता राज्य सरकार के काम से संतुष्ट : डोटासरा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस की राजस्थान इकाई के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने शनिवार को दावा किया कि राज्य में कांग्रेस मजबूत है और जनता राज्य सरकार के काम से संतु‍ष्‍ट है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

जयपुर, 12 दिसंबर कांग्रेस की राजस्थान इकाई के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने शनिवार को दावा किया कि राज्य में कांग्रेस मजबूत है और जनता राज्य सरकार के काम से संतु‍ष्‍ट है।

डोटासरा ने यहां संवाददाताओं से कहा,'' भाजपा किसी गलतफहमी में न रहे। कांग्रेस राजस्थान में मजबूत है। राज्‍य सरकार दो साल से बहुत अच्‍छा काम कर रही है और उसकी योजनाओं व काम से जनता संतुष्‍ट है।''

यह भी पढ़े | मोदी सरकार के नए कानून से 24 घंटे में धान खरीदने के लिए तैयार हुई कंपनी, किसानों को मिला न्याय.

डोटासरा ने यह भी स्‍वीकार किया कि हाल ही के पंचायत समिति व जिला परिषद चुनाव में पार्टी का प्रदर्शन अपेक्षा अनुरूप नहीं रहा।

उन्‍होंने कहा कि राज्‍य सरकार का सारा ध्‍यान कोरोना महामारी के प्रबंधन पर केंद्रित रहा और वह अपनी योजनाओं व काम को गांव-ढाणी तक नहीं पहुंचा पाई जिसका नुकसान हुआ।

यह भी पढ़े | अयोध्या को और भव्य स्वरूप देने के लिए 343 गांव शामिल, यूपी कैबिनेट ने दी मंजूरी.

उन्होंने कहा कि प्रदेश कार्यकारिणी नहीं होने के कारण भी पार्टी अपने संगठन का समुचित इस्‍तेमाल इन चुनाव में नहीं कर पायी।

डोटासरा ने कहा कि प्रदेश कार्यकारिणी का गठन जल्‍द ही कर दिया जाएगा।

इसके साथ ही डोटासरा ने कृषि कानूनों को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्‍होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार बड़े पूंजीपतियों के लिए कानून लाकर राज्य के कृषि विषय का अधिकार छीनना चाहती है।

पृथ्‍वी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट