ताजा खबरें | कांग्रेस, सपा, बसपा ने राम मंदिर के लिए वर्षों तक देश के लोगों को तरसाया है: योगी

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण को लेकर विपक्षी दलों कांग्रेस, सपा और बसपा पर निशाना साधते हुए मंगलवार को कहा कि इन दलों ने राम मंदिर के लिए वर्षों तक देश के लोगों को तरसाया है।

अयोध्या (उप्र), 22 फरवरी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण को लेकर विपक्षी दलों कांग्रेस, सपा और बसपा पर निशाना साधते हुए मंगलवार को कहा कि इन दलों ने राम मंदिर के लिए वर्षों तक देश के लोगों को तरसाया है।

उन्होंने यहां बीकापुर और मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘कांग्रेस ने अयोध्या में राम जन्मभूमि पर ताला लगाया था। समाजवादी पार्टी (सपा) सरकार के समय रामभक्तों पर गोलियां चली थी। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अयोध्या को लेकर जो कहती थी, वह किसी से नहीं छुपा है। इन तीनों दलों ने राम मंदिर के लिए वर्षों तक देश के लोगों को तरसाया, अब इन्हें वोट के लिए तरसाओ।’’

योगी ने मतदाताओं से राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार फिर से बनाने के लिए अयोध्या की पांचों विधानसभा सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों को जिताने का आग्रह किया।

अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी की पहली चुनावी जनसभा मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र में हुई। उन्होंने इसमें कहा, ‘‘आप याद कीजिए, मैं पांच साल पहले आया था, तब हमने कहा था रामलला हम आएंगे और मंदिर भव्य बनाएंगे। क्या राममंदिर का निर्माण सपा, बसपा और कांग्रेस की सरकार में हो सकता था?’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम (भाजपा) जो कहते हैं वह करते हैं। हमने फैजाबाद का नाम बदलकर अयोध्या किया। अब अयोध्या में भव्य राममंदिर बन रहा है। अगले साल तक भव्य राम मंदिर बनकर तैयार भी हो जाएगा।’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि चुनाव की घोषणा होते ही पांच वर्षों तक अपने बिलों में छिपे रहे पेशेवर माफिया अपने बिलों से बाहर निकलकर धमकी दे रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘धमकी देने वाले इन लोगों की गर्मी को 10 मार्च के बाद शांत कर दिया जाएगा।’’

मुख्यमंत्री ने दावा किया कि सिर्फ भाजपा की सरकार ही संकट के समय में लोगों के साथ खड़ी रहती है। उन्होंने कहा कि कोरोना के समय में भाजपा ही लोगों की मदद करने के लिए आगे आयी थी।

योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देशभर में हर उस जगह को लेकर सक्रिय रहे जहां कोरोना संक्रमण फैल रहा था। उन्होंने कहा कि उन्होंने भी राज्य के हर जिले का दौरा किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी