देश की खबरें | कांग्रेस ऐतिहासिक हार के लिए तैयार रहे, भाजपा को रिकॉर्ड जनादेश मिलेगा: शिवराज सिंह चौहान
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को अपने इतिहास में सबसे कम वोट और सीट मिलेंगी।
भोपाल, 16 मार्च मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को अपने इतिहास में सबसे कम वोट और सीट मिलेंगी।
शनिवार को लोकसभा चुनाव कार्यक्रम घोषित किया गया है।
चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा को ऐतिहासिक बहुमत मिलेगा। चौहान को पार्टी ने विदिशा से उम्मीदवार बनाया है।
उन्होंने कहा, "लोगों को मोदी पर दृढ़ और अटूट भरोसा है। भाजपा 370 से अधिक सीट जीतेगी और राजग की सीट 400 को पार कर जाएंगी।"
उन्होंने कहा, "कांग्रेस को अपने इतिहास में सबसे कम वोट और सीट मिलेंगी क्योंकि उसके पास नीति, इरादे या नेता नहीं हैं। उनका इंडी ब्लॉक बनने से पहले ही टूट रहा है।"
उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में दावा किया कि कांग्रेस नेता चुनाव लड़ने से झिझक रहे हैं।
भारत निर्वाचन आयोग की घोषणा के अनुसार, मध्य प्रदेश की 29 लोकसभा सीट पर मतदान सात चरणों में से पहले चार चरणों में होगा।
दिमो
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)