देश की खबरें | कांग्रेस ने बिहार चुनाव के लिये समितियां गठित कीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिये पार्टी के 30 स्टार प्रचारकों की सूची जारी करने के एक दिन बाद रविवार को कई समितियां गठित कीं। पार्टी महासचिव एवं मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला को चुनाव प्रबंधन एवं समन्वय समिति का अध्यक्ष नामित किया गया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 11 अक्टूबर कांग्रेस ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिये पार्टी के 30 स्टार प्रचारकों की सूची जारी करने के एक दिन बाद रविवार को कई समितियां गठित कीं। पार्टी महासचिव एवं मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला को चुनाव प्रबंधन एवं समन्वय समिति का अध्यक्ष नामित किया गया है।

मोहन प्रकाश को 14 सदस्यीय चुनाव प्रबंधन एवं समन्वय समिति का संयोजक बनाया गया है। समिति में मीरा कुमार, तारिक अनवर, शत्रुघ्न सिन्हा, कीर्ति आजाद, शकील अहमद और संजय निरूपम जैसे वरिष्ठ नेताओं को शामिल किया गया है।

यह भी पढ़े | UPSC Recruitment 2020: असिस्टेंट प्रोफ़ेसर और अन्य पोस्ट के लिए भर्ती शुरू, आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर देखें पूरी डिटेल्स.

कांग्रेस के एक बयान के मुताबिक, पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिये प्रचार समिति, मीडिया समन्वय समिति, जनसभा एवं लॉजिस्टिक समिति, कानूनी समिति तथा कार्यालय प्रबंधन समिति को भी मंजूरी दी है।

सुबोध कुमार को प्रचार समिति का संयोजक, जबकि जे. मिश्रा को समिति का सह-संयोजक नियुक्त किया गया है।

यह भी पढ़े | Cow Smugglers Caught in CCTV: राजस्थान के भरतपुर में गाय चुराते गो-तस्कर सीसीटीवी में कैद, जांच में जुटी पुलिस.

कांगेस प्रवक्ता पवन खेड़ा को चुनाव के लिये मीडिया समन्वय समिति का अध्यक्ष नामित किया गया है, जबकि प्रेम चंद मिश्रा, संयोजक और राजेश राठौर समिति के सह संयोजक होंगे।

बृजेश कुमार मुनन को जन सभा एवं लॉजिस्टिक समिति का संयोजक, जबकि वरुण चोपड़ा को कानूनी समिति का अध्यक्ष नामित किया गया है।

पार्टी की कार्यालय प्रबंधन समिति में अशोक कुमार और कौकब कादरी सहित अन्य नेता होंगे।

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस ने शनिवार को पार्टी के 30 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की थी। इनमें कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाद्रा, शत्रुघ्न सिन्हा, राज बब्बर सहित कुछ मुख्यमंत्रियों के नाम शामिल हैं।

कांग्रेस महागठबंधन के तहत विधानसभा चुनाव लड़ रही है। सीट बंटवारा समझौता के तहत कांग्रेस विधानसभा की कुल 243 सीटों में 70 पर चुनाव लड़ रही है।

राज्य में तीन चरणों में--28 अक्टूबर, तीन नवंबर और सात नवंबर को विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। मतगणना 10 नवंबर को होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट