Rajasthan Political Crisis: राजस्थान के घटनाक्रम को लेकर कांग्रेस का दिल्ली में प्रदर्शन, कई नेता गिरफ्तार

कांग्रेस की दिल्ली इकाई के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राजस्थान में अशोक गहलोत सरकार को गिराने के भाजपा के कथित प्रयास के खिलाफ सोमवार को यहां प्रदर्शन किया. हालांकि, इन लोगों को पुलिस ने उस वक्त हिरासत में ले लिया जब इन्होंने उप राज्यपाल के कार्यालय की तरफ बढ़ने की कोशिश की

कांग्रेस कार्यकर्ता (Photo Credits: ANI)

नई दिल्ली, 27 जुलाई: कांग्रेस की दिल्ली इकाई के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राजस्थान में अशोक गहलोत सरकार को गिराने के भाजपा के कथित प्रयास के खिलाफ सोमवार को यहां प्रदर्शन किया. हालांकि, इन लोगों को पुलिस ने उस वक्त हिरासत में ले लिया जब इन्होंने उप राज्यपाल के कार्यालय की तरफ बढ़ने की कोशिश की. दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार के नेतृत्व में पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया.

कुमार ने कहा कि यह विरोध प्रदर्शन राजस्थान में बीजेपी के 'लोकतंत्र एवं संविधान विरोधी कदमों' के खिलाफ था. उन्होंने कहा, "हम उप राज्यपाल महोदय को बताना चाह रहे थे कि भाजपा और केंद्र की उसकी सरकार किस तरह से राजस्थान में लोकतंत्र की हत्या कर रही हैं. परंतु, दिल्ली पुलिस ने हमें उप राज्यपाल के कार्यालय की तरफ बढ़ने से पहले ही रोक दिया है."

यह भी पढ़ें: Rajasthan Political Crisis: सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष को याचिका वापस लेने की दी अनुमति

गौरतलब है कि कांग्रेस राजस्थान में राजनीतिक घटनाक्रम को लेकर सोमवार को सभी प्रदेशों में राजभवनों के बाहर धरना-प्रदर्शन कर रही है. उसका आरोप है कि केंद्र सरकार कांग्रेस की राज्य सरकारों को अस्थिर करने के लिए राज्यपालों का राजनीतिक इस्तेमाल कर रही है.

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Nitish Kumar Rajya Sabha MP Oath: नीतीश कुमार ने ली राज्यसभा सदस्य की शपथ; 3-4 दिनों में बिहार के मुख्यमंत्री पद से देंगे इस्तीफा

Delhi Job Fraud Busted: दिल्ली में विदेशी नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़; रानी बाग से तीन गिरफ्तार, एमबीए पास निकला आरोपी