देश की खबरें | कांग्रेस ने पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी के खिलाफ प्रदर्शन किया, वृद्धि वापस लेने की मांग की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी के खिलाफ सोमवार को राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन किया और सरकार से दाम में वृद्धि को तत्काल वापस लेने तथा पेट्रोलियम उत्पादों को माल एवं सेवा कर (जीएसटी) के दायरे में लाने की मांग की।

नयी दिल्ली, 29 जून कांग्रेस ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी के खिलाफ सोमवार को राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन किया और सरकार से दाम में वृद्धि को तत्काल वापस लेने तथा पेट्रोलियम उत्पादों को माल एवं सेवा कर (जीएसटी) के दायरे में लाने की मांग की।

पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी को ‘अन्यायपूर्ण’ करार दिया और कहा कि महामारी के समय इस वृद्धि को तत्काल वापस लेकर देश की जनता को राहत प्रदान करने की जरूरत है।

यह भी पढ़े | Chardham Yatra 2020 from July 1: जुलाई की 1 तारीख से शुरू होगी चारधाम यात्रा, सिर्फ उत्तराखंड के लोग ही कर सकेंगे दर्शन.

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी पेट्रोल एवं डीजल के दाम में बढ़ोतरी को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा और कहा कि देश के गरीबों, मजदूरों और मध्यम वर्ग को राहत देने के लिए पेट्रोलियम उत्पादों के दाम में वृद्धि तत्काल वापस ली जाए।

उन्होंने यह भी कहा कि कोरोना वायरस महामारी, बेरोजगारी और ‘आर्थिक तूफान’ के इस दौर में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी करके सरकार आम लोगों पर सीधी चोट कर रही है।

यह भी पढ़े | पूर्वी लद्दाख गतिरोध: भारत, चीन के बीच मंगलवार को लेफ्टिनेंट जनरल स्तर की वार्ता होगी.

कांग्रेस के दोनों शीर्ष नेताओं ने पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस की ओर से सोशल मीडिया में चलाए गए ‘स्पीक अप अगेंस्ट फ्यूल हाइक’ अभियान के तहत वीडियो संदेश जारी करके ये टिप्पणियां कीं। इस अभियान के तहत पार्टी के कई नेताओं ने भी सोशल मीडिया में अपने वीडियो पोस्ट कर सरकार की आलोचना की।

कांग्रेस के मुताबिक, उसके नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल-डीजल की बढ़ोतरी के खिलाफ सोमवार को राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन किया और संबंधित जिला प्रशासनों को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भी सौंपा।

दिल्ली कांग्रेस कमेटी समेत पार्टी की सभी प्रदेश इकाइयों ने प्रदर्शन किया। भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी की अगुवाई में संगठन के कार्यकर्ताओं ने बैलगाड़ी के साथ जुलूस निकालकर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी का विरोध किया।

सोनिया ने अपने वीडियो संदेश में आरोप लगाया, ‘‘ 25 मार्च को लगाए गए लॉकडाउन के बाद पिछले तीन महीनों में मोदी सरकार ने 22 बार पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ाईं। सरकार ने उत्पाद शुल्क बढ़ाकर भी सालाना लाखों करोड़ रुपये कमाए। यह सब तब हो रहा है जब कच्चे तेल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगातार कम हो रही हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘सरकार की जिम्मेदारी होती है कि वह मुश्किल समय में देशवासियों का सहारा बने और किसी मुश्किल का फायदा नहीं उठाए तथा मुनाफाखोरी नहीं करे।’’

सोनिया ने आरोप लगाया, ‘‘ पेट्रोल और डीजल की कीमत में अन्यायपूर्ण बढ़ोतरी करके सरकार ने देशवासियों से जबरन वसूली का एक नया उदाहरण पेश किया है। यह न केवल अन्यायपूर्ण, बल्कि संवेदनहीन भी है। इसकी सीधी चोट किसान, गरीबों, मध्यम वर्ग और छोटे उद्योगों पर पड़ रही है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ मैं मोदी सरकार से मांग करती हूं कि कोरोना महामारी के संकट के समय बढ़ाई पेट्रोल-डीजल की कीमत फौरन वापस ली जाएं। मार्च से अब तक उत्पाद शुल्क में की गई बढ़ोतरी को भी वापस लिया जाए और इसका फायदा देशवासियों को दिया जाए। आर्थिक संकट के इस कठिन समय में यह बहुत बड़ी राहत होगी।’’

राहुल गांधी ने कहा, ‘‘हमने सरकार से कहा था कि इन वर्गों की सरकार को आर्थिक मदद करनी पड़ेगी। हमने सुझाव दिया था कि ‘न्याय’ योजना की तर्ज पर हर गरीब आदमी के खाते में कुछ महीने के लिए सीधे पैसे डालिए। इसके साथ ही एमएसएमई के लिए पैकेज का आग्रह भी किया था।’’

पार्टी प्रवक्ता खुशबू सुंदर ने वीडियो लिंक के माध्यम से संवाददाताओं से कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में लगातार गिरावट आई है और ऐसे में पेट्रोल-डीजल की कीमतें कम करके इसका लाभ देश की आम जनता को मिलना चाहिए।

उन्होंने कहा कि पेट्रोल-डीजल को जीएसटी के दायरे में लाया जाए और मार्च महीने से उत्पाद शुल्क में हुई बढ़ोतरी को वापस लिया जाए।

सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों की मूल्य अधिसूचना के मुताबिक सोमवार को पेट्रोल के दाम में पांच पैसे प्रति लीटर और डीजल के दाम में 13 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की गई। इस वृद्धि के बाद दिल्ली में पेट्रोल का दाम 80.38 रुपये से बढ़कर 80.43 रुपये प्रति लीटर और डीजल का दाम 80.40 रुपये से बढ़कर 80.53 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND vs NZ ODI Series 2026: खत्म होने वाला है इंतजार! इस दिन मैदान पर लौटेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, जानिए पूरा शेड्यूल और मैच टाइमिंग

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Virat Kohli ODI Stats Against New Zealand: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें 'रन मशीन' के आंकड़ें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी