देश की खबरें | कांग्रेस ने सत्ता में आने पर दिल्ली में महाकुभ्भ की तरह छठ मनाने का वादा किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस ने शुक्रवार को वादा किया कि दिल्ली की सत्ता में आने पर वह राष्ट्रीय राजधानी में महाकुम्भ की तरह छठ का आयोजन करेगी तथा यमुना के किनारे इस महापर्व के आयोजन के लिए एक स्थान निर्धारित कर उसे जिला घोषित किया जाएगा।

नयी दिल्ली, 10 जनवरी कांग्रेस ने शुक्रवार को वादा किया कि दिल्ली की सत्ता में आने पर वह राष्ट्रीय राजधानी में महाकुम्भ की तरह छठ का आयोजन करेगी तथा यमुना के किनारे इस महापर्व के आयोजन के लिए एक स्थान निर्धारित कर उसे जिला घोषित किया जाएगा।

बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने यहां पार्टी के दिल्ली कार्यालय में इन चुनावी वादों की घोषणा की।

कांग्रेस के इन वादों को दिल्ली में पूर्वांचली मतदाताओं की निर्णायक भूमिका को देखते हुए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। छठ बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश का बड़ा पर्व है।

सिंह ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘महाकुम्भ की तर्ज पर छठ महापर्व मनाया जाएगा। छठ महापर्व के लिए यमुना के किनारे स्थान निर्धारित कर, उसे जिला घोषित किया जाएगा। इस स्थान पर यमुना के घाट का नाम दिवंगत लोक गायिका शारदा सिन्हा जी के नाम पर रखा जाएगा।’’

कांग्रेस नेता ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और आम आदमी पार्टी (आप) पर पूर्वांचली मतदाताओं की अनदेखी करने तथा उन्हें सिर्फ वोटबैंक के नजरिये से देखने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा, ‘‘पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित जी के समय दिल्ली का जो विकास हुआ, उसे दिल्लीवासी याद करते हैं। दिल्ली को बनाने में पूर्वांचली भाई-बहनों का योगदान रहा है, लेकिन भाजपा एवं आप पूर्वांचली भाई-बहनों को वोट बैंक के नजरिये से देखती रही हैं।’’

सिंह ने दावा किया, ‘‘कोविड महामारी के समय पूर्वांचल के लोगों को प्रताड़ित करने की कोशिश की गई, यह कोई भूला नहीं है। छठ महापर्व मनाने से जिस तरह रोका गया था..., आस्था के साथ खिलवाड़ करते हुए भाजपा-आप के लोगों ने उपद्रव मचाया था। ये सभी बातें सभी बिहार-उत्तर प्रदेश के लोगों को याद हैं।’’

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पूर्वांचली लोगों की तुलना रोहिंग्या और बांग्लादेशी घुसपैठियों से की थी और इससे पता चलता है कि उनकी पूर्वांचलियों के प्रति क्या सोच है।

हक

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Washington Firing: वॉशिंगटन में व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान अंधाधुंध फायरिंग, Donald Trump को सीक्रेट सर्विस ने सुरक्षित बाहर निकाला, बाल-बाल बचे; VIDEO

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू