देश की खबरें | कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव : नाना पटोले, बालासाहेब थोराट ने किया मतदान
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष नाना पटोले और राज्य इकाई के पूर्व प्रमुख बालासाहेब थोराट समेत पार्टी के कई नेताओं ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के अगले अध्यक्ष का चुनाव करने के लिए सोमवार को अपना वोट डाला।
मुंबई, 17 अक्टूबर कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष नाना पटोले और राज्य इकाई के पूर्व प्रमुख बालासाहेब थोराट समेत पार्टी के कई नेताओं ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के अगले अध्यक्ष का चुनाव करने के लिए सोमवार को अपना वोट डाला।
कांग्रेस के अध्यक्ष पद के लिये मतदान जारी है और मुकाबला पार्टी के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खरगे तथा शशि थरूर के बीच है।
महाराष्ट्र से कुल 797 कांग्रेसी निर्वाचक (डेलीगेट) अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकते हैं। इनमें से 561 पार्टी की महाराष्ट्र प्रदेश इकाई से हैं जबकि 236 मुंबई इकाई से हैं।
मतदान मुंबई के दादर इलाके में ‘तिलक भवन’ में हो रहा है।
राज्य के निर्वाचकों (डेलीगेट) में पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे, पृथ्वीराज चव्हाण और अशोक चव्हाण शामिल हैं।
मतगणना 19 अक्टूबर को होगी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)