देश की खबरें | कांग्रेस ने गोवा मुक्ति दिवस पर आयोजित होने वाले समारोह में ‘‘फिजूलखर्ची’’ का विरोध किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गोवा में कांग्रेस ने गोवा मुक्ति की 60वीं वर्षगांठ मनाने के लिए समारोह आयोजन को लेकर मंगलवार को मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत द्वारा बुलाई गई बैठक का यह कहकर बहिष्कार किया कि वह ‘‘फिजूलखची’’ के खिलाफ है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

पणजी, 15 दिसंबर गोवा में कांग्रेस ने गोवा मुक्ति की 60वीं वर्षगांठ मनाने के लिए समारोह आयोजन को लेकर मंगलवार को मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत द्वारा बुलाई गई बैठक का यह कहकर बहिष्कार किया कि वह ‘‘फिजूलखची’’ के खिलाफ है।

राज्य की भाजपा सरकार पहले ही गोवा मुक्ति दिवस की हीरक जयंती मनाने के लिए 19 दिसंबर, 2020 से लेकर 19 दिसंबर, 2021 तक विभिन्न कार्यक्रमों की घोषणा कर चुकी है और उसने केंद्र से इसके लिए 100 करोड़ रुपये देने का अनुरोध किया है।

यह भी पढ़े | किसान नेता ही समाधान नहीं चाहते, किसान विरोधी है यह आंदोलन : केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले.

सदन में विपक्ष के नेता और कांग्रेस नेता दिगंबर कामत ने संवाददाताओं से कहा, "मैंने स्वतंत्रता सेनानियों और गोवावासियों की भावनाओं का सम्मान करते हुए इस बैठक का बहिष्कार किया। मैं गोवा मुक्ति दिवस के जश्न में फिजूलखर्ची को बढ़ावा देने के किसी भी निर्णय का हिस्सा नहीं बनूंगा।’’

उन्होंने मुख्यमंत्री से एक इवेंट मैनेजमेंट एजेंसी के ठेके को रद्द करने तथा स्वतंत्रता सेनानियों के संघों, स्थानीय कलाकारों और अन्य समूहों को समारोहों में शामिल करने की मांग की।

यह भी पढ़े | ICSI CS June 2021 Exam Dates Released: आईसीएसआई सीएस परीक्षा की डेटशीट जारी, ऐसे करें डाउनलोड.

इससे पहले, गोवा फॉरवर्ड पार्टी (जीएफपी) के अध्यक्ष विजय सरदेसाई ने घोषणा की थी कि उनकी पार्टी ऐसे समय में जश्न का हिस्सा नहीं होगी, जब राज्य वित्तीय संकट से गुजर रहा है।

भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा गोवा को पुर्तगाली शासन से मुक्त कराने की याद में गोवा मुक्ति दिवस मनाया जाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड