देश की खबरें | चुनावी वादों को पूरा करे कांग्रेस अन्यथा कर्नाटक में विरोध का सामना करने के लिए तैयार रहे:भाजपा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की कर्नाटक इकाई के अध्यक्ष नलिन कुमार कटील ने शनिवार को कहा कि अगर कर्नाटक में कांग्रेस सरकार लोगों से किए गए अपने पांच ‘गारंटी’ के वादे को पूरा करने में विफल रहती है तो भाजपा राज्यव्यापी आंदोलन करेगी।

मैंगलुरु, 27 मई भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की कर्नाटक इकाई के अध्यक्ष नलिन कुमार कटील ने शनिवार को कहा कि अगर कर्नाटक में कांग्रेस सरकार लोगों से किए गए अपने पांच ‘गारंटी’ के वादे को पूरा करने में विफल रहती है तो भाजपा राज्यव्यापी आंदोलन करेगी।

कटील ने यहां संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पांचों गारंटी को एक महीने के भीतर लागू किया जाना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर इस संबंध में कोई देरी हुई तो सरकार को कई विरोध प्रदर्शनों का सामना करना पड़ेगा।

उन्होंने कहा कि सरकारी अधिकारी कांग्रेस के वादों का हवाला देकर बिजली बिल और अन्य शुल्कों का भुगतान करने से इनकार करने वाले लोगों के रोष का खमियाजा भुगत रहे हैं।

दक्षिण कन्नड़ क्षेत्र से सांसद कटील ने आरोप लगाया कि राज्य की नयी सरकार प्रतिशोध की राजनीति कर रही है और भाजपा विधायकों और पार्टी कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामले दर्ज कर रही है।

उन्होंने दावा किया कि विधायक हरीश पूंजा और सी. एन. अश्वथ नारायण के खिलाफ मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि कांग्रेस कार्यकर्ता हिंसा में शामिल हैं।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस को पिछली भाजपा सरकार के खिलाफ उनके द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच करने की चुनौती दी।

उन्होंने कहा कि सरकार को मुख्यमंत्री सिद्धरमैया के खिलाफ लोकायुक्त मामलों की निष्पक्ष जांच की भी अनुमति देनी चाहिए।

कटील ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर प्रतिबंध लगाने के बारे में कुछ कांग्रेसी नेताओं की टिप्पणियों को लेकर कहा कि यहां तक कि पूर्व प्रधानमंत्रियों जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी और नरसिम्हा राव, जिन्होंने संगठन पर प्रतिबंध लगाने की कोशिश की, अदालतों के हस्तक्षेप के कारण सफल नहीं हुए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज करना चाहेगी अफगानिस्तान, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

वायरल वीडियो के नाम पर बड़ा साइबर फ्रॉड: Payal Gaming और Zyan Cabrera जैसी इन्फ्लुएंसर्स को बनाया जा रहा है 'हथियार', रहें सावधान

Bangladesh Elections 2026: बांग्लादेश में कल लोकतंत्र की परीक्षा, शेख हसीना के बेदखल के बाद नई सरकार के लिए 12 फरवरी को मतदान

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Pitch Report And Weather Update: दक्षिण अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान के बीच 13वें मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

\