देश की खबरें | कृषि कानूनों को निरस्त कराने के लिए लोकसभा में गैर सरकारी विधेयक लाएंगे पंजाब के कांग्रेस सांसद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब से ताल्लुक रखने वाले कांग्रेस के कुछ सांसद विवादों में घिरे तीनों नये कृषि कानूनों को निरस्त कराने के लिए लोकसभा में गैर सरकारी विधेयक लाएंगे।

नयी दिल्ली, नौ फरवरी पंजाब से ताल्लुक रखने वाले कांग्रेस के कुछ सांसद विवादों में घिरे तीनों नये कृषि कानूनों को निरस्त कराने के लिए लोकसभा में गैर सरकारी विधेयक लाएंगे।

पार्टी के वरिष्ठ नेता और लोकसभा सदस्य मनीष तिवारी ने संवाददाताओं को बताया कि पंजाब के कांग्रेस सांसदों के एक समूह की ओर से इसी सत्र में ‘निरसन एवं संशोधन विधेयक-2021’ पेश किया जाएगा।

इस गैर सरकारी विधेयक को पेश करने वाले सांसदों में तिवारी, परनीत कौर, जसबीर सिंह गिल और संतोख चौधरी शामिल होंगे।

तिवारी ने कहा कि वे दूसरे दलों के उन सांसदों का भी समर्थन हासिल करने का प्रयास करेंगे जो किसानों के लिए सहानुभूति रखते हैं और नए कृषि कानूनों को लेकर उनके रुख का समर्थन करते हैं।

यह पूछे जाने पर कि क्या इसी तरह का गैर सरकारी विधेयक राज्यसभा में भी लाया जाएगा तो कांग्रेस नेता ने कहा कि वे उच्च सदन के अपने साथियों से ऐसा करने का आग्रह करेंगे।

उल्लेखनीय है कि कृषि कानूनों के खिलाफ हजारों किसान दिल्ली के निकट दो महीने से अधिक समय से प्रदर्शन कर रहे हैं। ये कानून पिछले साल सितंबर में अमल में आए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today, April 24, 2026: दिल्ली-यूपी में भीषण गर्मी का अलर्ट, दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना, जानें Mumbai में आज कैसा रहेगा मौसम

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी