देश की खबरें | कांग्रेस सांसद ने गन्ना किसानों के बकाये के भुगतान को लेकर पंजाब सरकार पर निशाना साधा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस सांसद प्रताप सिंह बाजवा ने मंगलवार को पंजाब में अपनी पार्टी की सरकार पर राज्य के गन्ना उत्पादकों का 681.48 करोड़ रुपये का बकाया भुगतान सुनिश्चित करने के लिए ठोस कदम नहीं उठाने का आरोप लगाया।

जियो

चंडीगढ़, दो जून कांग्रेस सांसद प्रताप सिंह बाजवा ने मंगलवार को पंजाब में अपनी पार्टी की सरकार पर राज्य के गन्ना उत्पादकों का 681.48 करोड़ रुपये का बकाया भुगतान सुनिश्चित करने के लिए ठोस कदम नहीं उठाने का आरोप लगाया।

मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह को भेजे पत्र में बाजवा ने दावा किया कि करीब 70,000 गन्ना उत्पादकों को 2018-19 और 2019-20 के लिए सहकारी और निजी गन्ना मिलों द्वारा 681.48 करोड़ रूपये का बकाया भुगतान नहीं किया गया है।

यह भी पढ़े | देश में कोरोना का रिकवरी रेट हुआ 48.07 फीसदी, फेटैलिटी रेट घटकर 2.82% हुआ.

उन्होंने कहा, ‘‘यह बड़ी चिंता की बात है कि सालों से भुगतान बकाया है। सरकार ने यह सुनिश्चित करने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया है कि किसानों को भुगतान हों।

उन्होंने कहा कि गन्ना नियंत्रण आदेश और गन्ना खरीद एवं विनियमन अधिनियम की धारा 3(3) के अनुसार मिलों को ईख खरीदने के 14 दिनों के अंदर भुगतान कर देना चाहिए।

यह भी पढ़े | Jessica Lal Murder Case: राजधानी दिल्ली में पार्टी के दौरान हुआ था मशहूर मॉडल जेसिका लाल का मर्डर, यहां पढ़ें इस केस की पूरी TIMELINE.

बाजवा ने लिखा,‘‘ अन्यथा, मिलों को देर की अवधि के लिए ब्याज के साथ भुगतान करना होगा।’’

राज्यसभा सदस्य ने कहा कि बकाया भुगतान नहीं होने से हजारों गन्ना किसानों को वित्तीय परेशानी हुई है और उनमें से कई पर भारी कर्ज है।

उन्होंने मांग की कि सरकार गन्ना किसानों को भुगतान के लिए कदम उठाए, ये किसान फसल विविधीकरण कार्यक्रम में मदद करते हैं।

पूर्व प्रदेश कांग्रेस प्रमुख ने कहा कि दो निजी मिलों ने तो गन्ना किसानों को पहले ही भुगतान कर दिया है तो फिर अन्य गन्ना मिल ऐसा क्यों नहीं कर सकते।

उन्होंने लिखा, ‘‘यह सरकार की चूक है कि गन्ना मिल राज्य के नियम कायदे को तोड़ रहे हैं और उन्हें कोई सजा नहीं हो पाती है।’’

उन्होंने राज्य सरकार से किसानों को यथाशीघ्र 681.48 करोड़ रुपये का बकाया भुगतान करने की मांग की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर