देश की खबरें | कांग्रेस सांसद रकीबुल हुसैन पर नगांव में हमला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम के नागांव जिले के रूपोहिहाट में बृहस्पतिवार को धुबरी से कांग्रेस के लोकसभा सदस्य रकीबुल हुसैन और उनके निजी सुरक्षा अधिकारियों (पीएसओ) पर अज्ञात लोगों ने हमला किया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

गुवाहाटी, 20 फरवरी असम के नागांव जिले के रूपोहिहाट में बृहस्पतिवार को धुबरी से कांग्रेस के लोकसभा सदस्य रकीबुल हुसैन और उनके निजी सुरक्षा अधिकारियों (पीएसओ) पर अज्ञात लोगों ने हमला किया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक में शामिल होने गए हुसैन पर लोगों के एक समूह ने क्रिकेट बल्लों से हमला किया, जिनके चेहरे काले कपड़े से ढके हुए थे।

पीएसओ ने सांसद को बचाने की कोशिश की, लेकिन उन पर भी हमला किया गया। पुलिस मौके पर पहुंच गई और हुसैन को अस्पताल ले जाया गया।

उन्होंने बताया कि हमलावर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने बताया कि विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

हुसैन ने पिछले साल धुबरी लोकसभा सीट से रिकॉर्ड 10 लाख से अधिक मतों के अंतर से जीत हासिल की थी।

उनके बेटे ने समागुरी विधानसभा क्षेत्र के लिए उपचुनाव लड़ा था, जिसका प्रतिनिधित्व हुसैन ने पांच बार किया था। वह भाजपा उम्मीदवार दीपू रंजन शर्मा से हार गए थे।

पिछले वर्ष नवंबर में उपचुनाव के दौरान इस निर्वाचन क्षेत्र तथा आस-पास के क्षेत्रों में हिंसा की कई घटनाएं देखी गयी थीं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women Only Test 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच इकलौता टेस्ट? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Live Score Update: मुंबई में टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Live Toss And Scorecard: मुंबई में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Toss Winner Prediction: मुंबई में भारत बनाम इंग्लैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\