देश की खबरें | विधानसभा की दर्शक दीर्घा में स्कूली बच्चों की मौजूदगी पर कांग्रेस विधायक ने जताई आपत्ति
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस विधायक और पूर्व स्कूली शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड ने भारी बारिश को लेकर मुंबई में 'रेड अलर्ट' जारी होने का हवाला देते हुए बृहस्पतिवार को विधानसभा की दर्शक दीर्घा में बच्चों की मौजूदगी पर आपत्ति जताई।
मुंबई, 27 जुलाई कांग्रेस विधायक और पूर्व स्कूली शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड ने भारी बारिश को लेकर मुंबई में 'रेड अलर्ट' जारी होने का हवाला देते हुए बृहस्पतिवार को विधानसभा की दर्शक दीर्घा में बच्चों की मौजूदगी पर आपत्ति जताई।
भारी बारिश की वजह से शहर के स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है।
मुंबई कांग्रेस इकाई की अध्यक्ष गायकवाड ने हैरानी जताई कि रेड अलर्ट की वजह से स्कूल बंद होने के बावजूद राज्य विधानसभा में बच्चे कैसे स्कूल की वर्दी में पहुंचे हुए हैं।
उन्होंने कहा, ''चर्चगेट में जलभराव की स्थिति है। बच्चे कैसे वापस जाएंगे।''
विधानसभा के अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने कहा कि सरकार को सुनिश्चित करना चाहिए कि बच्चे अपने-अपने घर सुरक्षित रूप से पहुंच जाएं।
मुंबई में पिछले कई दिनों लगातार बारिश हो रही है और भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने दिन के वक्त शहर में भारी से भारी बारिश की आशंका जताई है।
मौसम विभाग के मुंबई के लिए रेड अलर्ट जारी करने के बाद बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने 27 जुलाई को सभी सरकारी व निजी स्कूलों और कॉलेजों में अवकाश घोषित किया था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)