देश की खबरें | कांग्रेस विधायक गजेंद्र शक्तावत का निधन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. वल्लभनगर से कांग्रेस विधायक गजेंद्र शक्तावत का बुधवार को निधन हो गया। वह कुछ दिन से बीमार चल रहे थे।

जयपुर, 20 जनवरी वल्लभनगर से कांग्रेस विधायक गजेंद्र शक्तावत का बुधवार को निधन हो गया। वह कुछ दिन से बीमार चल रहे थे।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने विधायक के निधन पर शोक जताया है।

गहलोत ने बुधवार सुबह ट्वीट किया, ‘‘ कांग्रेस विधायक गजेंद्र शक्तावत के निधन पर मेरी गहरी संवेदनाएं। काफी समय से वे बीमार थे, उनके स्वास्थ्य को लेकर पिछले 15 दिन से मैं परिवारजन और डॉक्टरों के संपर्क में था।’’

गहलोत ने शोक संतप्त परिजनों को संबल देने की ईश्वर से प्रार्थना की। पूर्व उपमुख्यमंत्री पायलट ने शक्तावत को हमेशा अपने निर्वाचन क्षेत्र के विकास के लिए समर्पित रहने वाले विनम्र प्रतिनिधि के रूप में याद कर शोक जताया।

पार्टी प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सहित अनेक नेताओं ने विधायक शक्तावत के निधन पर शोक जताया है।

पार्टी सूत्रों के अनुसार शक्तावत कई दिन से बीमार थे।

उल्लेखनीय है कि राज्य में अब तक चार विधायकों का असमायिक निधन हो चुका है जिनमें कांग्रेस के तीन व भाजपा के एक विधायक शामिल हैं। शक्तावत पिछले साल जुलाई में मुख्यमंत्री गहलोत के खिलाफ बगावत करने वाले पायलट खेमे में शामिल थे।

पृथ्वी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

UPW vs MI, WPL 2026 10th Match Pitch Report And Weather Update: नवी मुंबई में मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजों की आएगी आंधी या यूपी वारियर्स के गेंदबाज मचाएंगे तांडव? मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

UPW vs MI, WPL 2026 10th Match Preview: आज मुंबई इंडियंस महिला बनाम यूपी वारियर्स महिला के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Seema Anand की AI-जनरेटेड अश्लील तस्वीरें वायरल: 63 वर्षीय सेक्स एजुकेटर ने 'रेप जस्टिफिकेशन' मानसिकता पर उठाए सवाल, दर्ज कराई FIR

UPW vs MI, WPL 2026 10th Match Live Streaming: मुंबई इंडियंस महिला बनाम यूपी वारियर्स महिला के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

\