देश की खबरें | कांग्रेस ने ईडी कार्यालय तक मार्च निकाला, नरेंद्र तोमर एवं उनके बेटे के खिलाफ कार्रवाई की मांग की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस की दिल्ली इकाई ने बृहस्पतिवार को यहां प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) कार्यालय तक मार्च निकाल कर केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के इस्तीफे और उनके बेटे की गिरफ्तारी की मांग की।

नयी दिल्ली, 16 नवंबर कांग्रेस की दिल्ली इकाई ने बृहस्पतिवार को यहां प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) कार्यालय तक मार्च निकाल कर केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के इस्तीफे और उनके बेटे की गिरफ्तारी की मांग की।

हाल में एक वीडियो सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से प्रसारित हुआ है, जिसमें देवेंद्र प्रताप सिंह तोमर और एक ‘बिचौलिए’ को करोड़ों रुपये के लेनदेन के बारे में बात करते हुए कथित तौर पर दिखाया गया है।

इस वीडियो को लेकर कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर हमला तेज कर दिया है।

देवेंद्र तोमर ने इस वीडियो को फर्जी करार दिया है।

अधिकारियों ने बताया कि प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां ले रखी थीं। नारेबाजी के बीच उन्होंने सवाल किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वीडियो की जांच ईडी और केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से क्यों नहीं करा रहे हैं।

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने कहा कि भाजपा वोट बैंक की राजनीति के लिए धर्म का इस्तेमाल करती है। उन्होंने कहा कि भाजपा और केंद्रीय जांच एजेंसियों ने तोमर परिवार के खिलाफ आरोपों पर चुप्पी साध रखी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\