देश की खबरें | कांग्रेस ने ननों को रिहा करने की मांग करते हुए राजभवन तक मार्च किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) ने भाजपा शासित छत्तीसगढ़ में दो कैथोलिक ननों की गिरफ्तारी के खिलाफ विरोध प्रकट करने के लिए बुधवार को यहां राजभवन तक मार्च निकाला।

तिरुवनंतपुरम, 30 जुलाई केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) ने भाजपा शासित छत्तीसगढ़ में दो कैथोलिक ननों की गिरफ्तारी के खिलाफ विरोध प्रकट करने के लिए बुधवार को यहां राजभवन तक मार्च निकाला।

ननों प्रीति मैरी, वंदना फ्रांसिस और सुकमन मंडावी को 25 जुलाई को दुर्ग रेलवे स्टेशन पर एक स्थानीय बजरंग दल पदाधिकारी की शिकायत के बाद गिरफ्तार किया गया था, जिसमें उन पर नारायणपुर की तीन लड़कियों का जबरन धर्म परिवर्तन कराने और उनकी तस्करी करने का आरोप लगाया गया था।

केपीसीसी के प्रमुख सनी जोसेफ और नेता प्रतिपक्ष वी डी सतीशन के नेतृत्व में कांग्रेस की राज्य इकाई के प्रमुख नेताओं ने राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर के आधिकारिक आवास तक मार्च किया और उनसे इस घटना पर राज्य के कड़े विरोध से केंद्र को अवगत कराने का आग्रह किया।

नेताओं ने हाथ में काला बैनर लेकर छत्तीसगढ़ पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ नारे लगाए।

सतीशन ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कैथोलिक ननों पर अत्याचार और उनकी गिरफ्तारी अलोकतांत्रिक और असंवैधानिक हरकत है।

नेता प्रतिपक्ष ने ननों की तत्काल रिहाई की मांग की और कहा कि पार्टी तब तक विरोध प्रदर्शन जारी रखेगी जब तक वे जेल से रिहा नहीं हो जातीं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Score Update: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से रौंदा, ट्रिस्टन स्टब्स ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Toss And Scorecard: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Punjab State Dear Baisakhi Bumper Lottery 2026 Result: आज हुआ 6 करोड़ के विजेता का ऐलान, जानें कैसे चेक करें रिजल्ट