देश की खबरें | कांग्रेस ने मादक पदार्थों की तस्करी के आरोपी को युवा इकाई के आरटीआई प्रकोष्ठ का अध्यक्ष बनाया: भाजपा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि यहां 5,600 करोड़ रुपये की जब्ती के मामले में गिरफ्तार मुख्य आरोपी को भारतीय युवा कांग्रेस की दिल्ली इकाई के सूचना का अधिकार (आरटीआई) प्रकोष्ठ का अध्यक्ष बनाया गया है।

नयी दिल्ली, तीन अक्टूबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि यहां 5,600 करोड़ रुपये की जब्ती के मामले में गिरफ्तार मुख्य आरोपी को भारतीय युवा कांग्रेस की दिल्ली इकाई के सूचना का अधिकार (आरटीआई) प्रकोष्ठ का अध्यक्ष बनाया गया है।

भाजपा प्रवक्ता और सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने देश को बर्बाद करने में शामिल मादक पदार्थ तस्करों से कथित संबंधों को लेकर कांग्रेस की आलोचना की और मुख्य विपक्षी पार्टी से स्पष्टीकरण मांगा।

उन्होंने सवाल किया कि क्या मादक पदार्थों के पैसे का इस्तेमाल कांग्रेस अपने प्रचार में कर रही है और क्या पार्टी का, कथित सरगना तुषार गोयल के साथ संबंध कारोबार तक भी है?

उन्होंने सवाल किया कि क्या मादक पदार्थ डीलरों और कांग्रेस के बीच ऐसी कोई व्यवस्था है कि पार्टी के सत्ता में आने पर हरियाणा में उन्हें खुली छूट दी जाएगी?

त्रिवेदी ने दावा किया कि गोयल की न केवल के सी वेणुगोपाल और दीपेंद्र सिंह हुड्डा जैसे वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के साथ तस्वीरें हैं बल्कि उनके पास हुड्डा का मोबाइल नंबर भी है।

उन्होंने कहा कि हुड्डा परिवार को भी स्पष्टीकरण देना चाहिए।

उन्होंने मीडिया के समक्ष दिल्ली युवा कांग्रेस के आरटीआई सेल के प्रमुख के रूप में गोयल की नियुक्ति का पत्र पढ़ा और दावा किया कि इसमें कांग्रेस के शीर्ष नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी का भी उल्लेख है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान