देश की खबरें | केरल में स्थानीय निकाय उपचुनाव में कांग्रेस नीत यूडीएफ का दबदबा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल में कांग्रेस नीत विपक्षी संयुक्त लोकतांत्रिक गठबंधन (यूडीएफ) ने राज्य के विभिन्न जिलों के 31 स्थानीय वार्ड में हुए उपचुनाव में से 16 पर बुधवार को जीत हासिल की और सत्तारूढ़ मार्क्सवादी कम्यूनिस्ट पार्टी (माकपा) से कुछ सीटें भी छीन लीं।

तिरुवनंतपुरम, 11 दिसंबर केरल में कांग्रेस नीत विपक्षी संयुक्त लोकतांत्रिक गठबंधन (यूडीएफ) ने राज्य के विभिन्न जिलों के 31 स्थानीय वार्ड में हुए उपचुनाव में से 16 पर बुधवार को जीत हासिल की और सत्तारूढ़ मार्क्सवादी कम्यूनिस्ट पार्टी (माकपा) से कुछ सीटें भी छीन लीं।

राज्य निर्वाचन आयोग (एसईसी) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, माकपा नीत वाम लोकतांत्रिक गठबंधन (एलडीएफ) ने 11 वार्ड में जीत हासिल की जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने तीन में विजय प्राप्त की जबकि एक सीट निर्दलीय उम्मीदवार के खाते में गई।

यूडीएफ की जीत की सराहना करते हुए विधानसभा में विपक्ष के नेता वी डी सतीशन ने कहा कि परिणाम राज्य में लोगों में मजबूत सत्ता विरोधी भावनाओं को दर्शाते हैं।

विपक्ष के नेता ने कहा, “उपचुनावों में यूडीएफ की शानदार जीत विपक्ष के इस तर्क को रेखांकित करती है कि केरल में कोई सरकार नहीं है। यह जीत 2025 के स्थानीय निकाय चुनावों के लिए यूडीएफ को ऊर्जा प्रदान करेगी।”

उन्होंने कहा कि लोग वर्तमान सरकार को उखाड़ फेंकेंगे जो कथित तौर पर “भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद से भरी हुई है और जनविरोधी है।”

सतीशन ने कहा कि विपक्ष हाल के उपचुनावों में हासिल की गई जीत की लय को स्थानीय निकाय के उपचुनावों में भी बरकरार रखने में कामयाब रहा है।

उन्होंने दावा किया कि विपक्ष ने एलडीएफ से नौ सीट छीन ली हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Preview: आज पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Hathras Shocker: हाथरस में अजीबो-गरीब मामला, सुहागरात पर दुल्हन ने पति पर किया चाकू से हमला, फिर पूरे परिवार को बेहोश कर जेवर ले उड़ी, केस दर्ज; VIDEO

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Live Streaming In India: पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच आज खेला जाएगा सुपर-8 का अहम मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

VIDEO: हिम्मत की मिसाल, पहले मोची का काम, अब व्हीलचेयर पर ज़ोमैटो डिलीवरी कर युवक चला रहा है आजीविका; लोगों ने किया जज़्बे को सलाम

\