देश की खबरें | कांग्रेस नेतृत्व ने पश्चिम बंगाल के पार्टी नेताओं के साथ लोकसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस नेतृत्व ने लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर बुधवार को पार्टी की पश्चिम बंगाल इकाई की वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की।

नयी दिल्ली, 20 दिसंबर कांग्रेस नेतृत्व ने लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर बुधवार को पार्टी की पश्चिम बंगाल इकाई की वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की।

पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि राज्य में सभी प्रगतिशील ताकतें एकजुट होकर भारतीय जनता पार्टी के "सांप्रदायिक विभाजन के एजेंडे'' को विफल करेंगी।

बैठक में खरगे और राहुल गांधी के अलावा पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी, प्रदेश प्रभारी ए चेल्ला कुमार और कई अन्य नेता मौजूद थे।

इस बैठक से कुछ दिन पहले ही तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा था कि प्रदेश में टीएमसी, कांग्रेस और वाम दलों का गठबंधन संभव है।

खरगे ने 'एक्स' पर पोस्ट किया, "हमने पश्चिम बंगाल कांग्रेस के नेताओं के साथ बैठक की और आगामी लोकसभा चुनाव के लिए भविष्य की रणनीति पर चर्चा की। हमारे नेता और कार्यकर्ता हमारा संदेश और संकल्प घर-घर तक पहुंचाएंगे।"

उन्होंने कहा, "सभी प्रगतिशील ताकतें एकजुट होंगी और भाजपा के सांप्रदायिक विभाजन, अभूतपूर्व मूल्य वृद्धि और ऐतिहासिक बेरोजगारी के नापाक एजेंडे को हराएंगी।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Tamil Nadu Explosion: विरुधुनगर की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 18 लोगों की मौत, कई घायल (Watch Videos)

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Score Update: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स को हराकर कोलकाता नाइट राइडर्स ने दर्ज की पहली जीत, रिंकू सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Toss And Scorecard: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड