देश की खबरें | कांग्रेस नेताओं को थरूर का अनुसरण करना चाहिए: भाजपा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर सरकार के रूख की कांग्रेस नेता शशि थरूर द्वारा की गई सराहना को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत की कुशल कूटनीति का समर्थन बताया।

नयी दिल्ली, 19 मार्च भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर सरकार के रूख की कांग्रेस नेता शशि थरूर द्वारा की गई सराहना को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत की कुशल कूटनीति का समर्थन बताया।

पूर्व केंद्रीय मंत्री और लोकसभा सदस्य रविशंकर प्रसाद ने यूक्रेन पर रूसी आक्रमण के खिलाफ नहीं बोलने के लिए सरकार की आलोचना को लेकर थरूर की स्वीकारोक्ति को ‘देर आए दुरुस्त आए’ का मामला बताया।

थरूर ने मंगलवार को कहा था कि रूस-यूक्रेन युद्ध छिड़ने के बाद भारत के रुख का विरोध करना उनके लिए शर्मिंदगी भरी बात साबित हुयी है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत सरकार द्वारा अपनाई गई नीति के कारण देश अब उस स्थिति में है जहां वह स्थायी शांति के लिए भूमिका निभा सकता है।

रूस ने जब यूक्रेन पर हमला किया था तो थरूर ने भारत के रुख की आलोचना की थी और मॉस्को के इस कदम की निंदा करने का आह्वान किया था।

प्रसाद ने संवाददाताओं से कहा कि मोदी सरकार ऐसे फैसले लेती है जो भारत के लिए अच्छे होते हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘शशि थरूर ने जिस तरीके से इसे स्वीकार किया है, अगर कांग्रेस के दूसरे नेता भी इसे स्वीकार करते हैं तो यह अच्छा होगा।’’

भाजपा सांसद और राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि सरकार का कूटनीतिक कौशल उन सभी के लिए स्पष्ट है जो विदेश मामलों को समझते हैं और मोदी ने दोनों युद्धरत देशों के राष्ट्रपतियों से मुलाकात की और दोनों से समान गर्मजोशी वाली प्रतिक्रिया प्राप्त की।

उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में भारत की कूटनीति में एक छोटा सा बदलाव आया है क्योंकि यह अपने रुख में गुट-निरपेक्ष से ‘बहु-निरपेक्ष’ हो गया है।

त्रिवेदी ने कहा, ‘‘भारत दुनिया के दोस्त के तौर पर उभर रहा है और यही बात वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने जाहिर की है।’’

थरूर ने बुधवार को अपने बदले हुए रुख पर सफाई दी और कहा कि एक भारतीय के रूप में उन्होंने अपनी राय जाहिर की थी और इसमें कोई राजनीति नहीं देखी जानी चाहिए।

ब्रजेन्द्र ब्रजेन्द्र रंजन

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match M Chinnaswamy Pitch Report: चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बल्लेबाज मचाएंगे कोहराम या लखनऊ सुपर जायंट्स के गेंदबाजों का होगा बोलबाला; मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट

RCB vs LSG Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Akshay Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर 100 साल बाद बन रहे 5 राजयोग, जानें चंद्र गोचर, पूजा का शुभ मुहूर्त और सोना खरीदने का सही समय

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Bengaluru Weather Update: चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जाने वाले मुकाबले में मौसम रहेगा साफ, फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त; मैच से पहले जानें मौसम का हाल