देश की खबरें | बहन-बेटियों का सम्मान करना नहीं जानते कांग्रेस नेता: चौहान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आधी आबादी के मुद्दे को लेकर मंगलवार को कांग्रेस पर हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि इस पार्टी के नेता महिलाओं का सम्मान करना नहीं जानते।

इंदौर, 31 अक्टूबर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आधी आबादी के मुद्दे को लेकर मंगलवार को कांग्रेस पर हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि इस पार्टी के नेता महिलाओं का सम्मान करना नहीं जानते।

चौहान ने इंदौर जिले के सांवेर विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की चुनावी सभा में कहा,‘‘कन्या भोज हमारा संस्कार और सनातन परंपरा है, लेकिन जब मैंने कुछ दिन पहले कन्या भोज का आयोजन कराया, तो (कांग्रेस के राज्यसभा सांसद) दिग्विजय सिंह कहने लगे कि मुख्यमंत्री नाटक-नौटंकी करता है।’’

उन्होंने कहा,"कांग्रेस के लोग बहन-बेटियों का सम्मान करना नहीं जानते। कांग्रेस के एक नेता ने हमारी एक महिला मंत्री के बारे में कहा कि यह तो आइटम है।’’

चौहान ने चुनावी सभा में मौजूद लोगों को मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के बूते लुभाने की कोशिश करते हुए कहा,‘‘हम चाहते हैं कि राज्य की हर गृहिणी हर महीने कम से कम 10,000 रुपये कमाए। मैं पूरी गंभीरता से कह रहा हूं कि हमें ऐसी हर बहन को लखपति बनाना है।’’

मुख्यमंत्री ने अयोध्या में भगवान राम के मंदिर की आगामी 22 जनवरी को होने वाली प्राण-प्रतिष्ठा का भी अपने चुनावी भाषण में उल्लेख किया। उन्होंने कहा,‘‘इस मंदिर का निर्माण पूरा होने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 22 जनवरी को इसकी प्राण-प्रतिष्ठा करेंगे। एक तरफ भगवान राम का मंदिर बनेगा…राष्ट्र मंदिर बनेगा, तो दूसरी ओर अपने क्षेत्रों का भी विकास होगा।’’

राज्य की 230 विधानसभा सीट पर 17 नवंबर को चुनाव होने हैं। चौहान की अगुवाई वाली सरकार ने इस चुनाव से पांच महीने पहले 10 जून से मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना शुरू की थी। इसके तहत राज्य की 1.32 करोड़ महिलाओं को सरकारी खजाने से हर महीने 1,250 रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 19th Match Live Score Update: कोलंबो में ऑस्ट्रेलिया बनाम जिम्बाब्वे के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Australia vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 19th Match Live Toss And Scorecard: कोलंबो में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान ट्रेविस हेड ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Australia vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 19th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज करना चाहेगी जिम्बाब्वे, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

Bangladesh Election Result 2026 LIVE: बांग्लादेश चुनाव 2026 बीएनपी को प्रचंड बहुमत, तारिक रहमान प्रधानमंत्री बनने को तैयार; जमात-ए-इस्लामी को बड़ा झटका

\