देश की खबरें | कांग्रेस नेताओं ने चांडी के निधन पर दुख जताया, उनकी दूरदर्शिता और योगदान को याद किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा और कई अन्य नेताओं ने केरल के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता ओमन चांडी के निधन पर मंगलवार को दुख जताया और उनकी दूरदर्शिता तथा पार्टी एवं केरल के प्रति उनके योगदान को याद किया।

नयी दिल्ली, 18 जुलाई कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा और कई अन्य नेताओं ने केरल के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता ओमन चांडी के निधन पर मंगलवार को दुख जताया और उनकी दूरदर्शिता तथा पार्टी एवं केरल के प्रति उनके योगदान को याद किया।

केरल के मुख्यमंत्री के तौर पर दो बार सेवाएं दे चुके ओमन चांडी का मंगलवार तड़के बेंगलुरु में निधन हो गया। वह 79 वर्ष के थे।

खरगे ने ट्वीट कर कहा, “केरल के पूर्व मुख्यमंत्री और एक कद्दावर कांग्रेस नेता ओमन चांडी को मेरी विनम्र श्रद्धांजलि। वह जनता के नेता के रूप में सदा खड़े रहे। उनकी अटूट प्रतिबद्धता और दूरदर्शी नेतृत्व ने केरल की प्रगति और देश के राजनीतिक परिदृश्य पर एक अमिट छाप छोड़ी। उन्हें लोगों के प्रति उनके समर्पण और सेवा के लिए याद किया जाएगा। परिवार और समर्थकों के प्रति हार्दिक संवेदनाएं।”

राहुल गांधी ने ट्वीट किया, “ओमन चांडी जी जमीनी स्तर के एक अनुकरणीय कांग्रेस नेता थे। उन्हें केरल के लोगों की आजीवन सेवा के लिए याद किया जाएगा। उनकी कमी हमें हमेशा महसूस होगी। उनके सभी प्रियजनों के प्रति बहुत सारा प्यार और संवेदनाएं।”

प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया, “ओमन चांडी जी के परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं। वह कांग्रेस पार्टी के एक स्तंभ थे। एक ऐसे नेता थे, जिन्होंने अपना जीवन जनसेवा के लिए समर्पित कर दिया और उन मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध थे, जिनके लिए हम आज लड़ रहे हैं।”

प्रियंका ने कहा, “हम सभी उन्हें बहुत सम्मान के साथ याद करेंगे और हमें उनकी विवेकपूर्ण सलाह की कमी महसूस होगी।”

कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने चांडी के निधन पर दुख जताते हुए कहा कि चांडी की तुलना किसी अन्य नेता से नहीं की जा सकती, क्योंकि उनकी जैसी खूबियां बहुत विरले लोगों में होती हैं।

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा, “ओमन चांडी एक असाधारण व्यक्तित्व वाले और वास्तव में एक जन नेता थे। वह अत्यंत सादगी और शिष्टाचार वाले व्यक्ति थे। वह 24 घंटे काम करने वाले राजनेता थे, जो अपने मतदाताओं और केरल के लोगों के कल्याण के लिए पूरी ताकत झोंक देते थे।”

रमेश ने ट्वीट किया, “मुख्यमंत्री के रूप में उनका कार्यकाल कई उपलब्धियों के लिए उल्लेखनीय था, जिसकी व्यापक रूप से सराहना की गई और जिसे संयुक्त राष्ट्र द्वारा भी मान्यता मिली। मुझे उन्हें वर्षों से जानने का सौभाग्य मिला और 10 साल पहले अट्टाप्पडी की विभिन्न बस्तियों में हमारे संयुक्त दौरे मुझे आज भी याद हैं।”

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम और कुछ अन्य नेताओं ने भी चांडी के निधन पर दुख जताया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट