देश की खबरें | कांग्रेस नेता सुरेश राउत्रे ने चुनावी राजनीति से संन्यास लेने की घोषणा की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस के अनुभवी नेता और छह बार के विधायक सुरेश राउत्रे ने बृहस्पतिवार को चुनावी राजनीति से सन्यास लेने की घोषणा करते हुए कहा कि उनका बेटा मनमथ राउत्रे अगले चुनाव में ओडिशा विधानसभा की जतानी सीट से चुनाव लड़ेगा।

भुवनेश्वर, 23 फरवरी कांग्रेस के अनुभवी नेता और छह बार के विधायक सुरेश राउत्रे ने बृहस्पतिवार को चुनावी राजनीति से सन्यास लेने की घोषणा करते हुए कहा कि उनका बेटा मनमथ राउत्रे अगले चुनाव में ओडिशा विधानसभा की जतानी सीट से चुनाव लड़ेगा।

यहां आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कांग्रेस के 80 वर्षीय वरिष्ठ नेता ने कहा, ‘‘ अब मैं चुनाव नहीं लडूंगा। हालांकि, मेरा सबसे छोटा बेटा मनमथ राउत्रे कांग्रेस की टिकट पर जतानी सीट से चुनाव लड़ेगा।’’

एक सवाल के जवाब में राउत्रे ने कहा कि वह गत 55 साल से कांग्रेस के प्रति निष्ठावान रहे हैं और उनका भविष्य में भी पार्टी बदलने का कोई इरादा नहीं है।

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने पहले ही पार्टी के प्रति अपनी निष्ठा साबित कर दी है और करीब 55 साल तक पार्टी की सेवा की और कभी पार्टी का इस्तेमाल निजी हित के लिए नहीं किया। मैं पार्टी के ईमानदार कार्यकर्ता के तौर पर बहुत ही संतुष्ट हूं और आगे भी रहूंगा और अब कोई चुनाव नहीं लडूंगा।’’

राउत्रे ने यह संवाददाता सम्मेलन राज्य में सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (बीजद) अध्यक्ष और मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से मुलाकात के कुछ दिन बाद आयोजित किया है। उक्त मुलाकात को लेकर कयास लगाए जा रहे थे कि राउत्रे के बेटे क्षेत्रीय दल में शामिल हो सकते हैं।

राउत्रे ने इन कयासों को खारिज करते हुए कहा कि वह महज शिष्टाचार भेंट थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\