देश की खबरें | कांग्रेस नेता प्रयार गोपालकृष्णन का निधन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल से कांग्रेस के नेता और पूर्व विधायक प्रयार गोपालकृष्णन का शनिवार को एक समीपवर्ती अस्पताल में निधन हो गया। वह 72 साल के थे।

तिरुवनंतपुरम , चार जून केरल से कांग्रेस के नेता और पूर्व विधायक प्रयार गोपालकृष्णन का शनिवार को एक समीपवर्ती अस्पताल में निधन हो गया। वह 72 साल के थे।

पार्टी सूत्रों ने बताया कि तिरुवनंतपुरम जाने के दौरान उन्हें बेचैनी महसूस हुई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। गोपालकृष्णन त्रावणकोर देवस्वओम बोर्ड (टीडीबी) के अध्यक्ष थे।

बोर्ड राज्य में मंदिरों के प्रबंधन का शीर्ष निकाय है। उन्होंने लंबे समय तक राज्य संचालित दुग्ध सहकारिता सोसायटी एमआईएलएमए के अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाली।

इस बीच, केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता रमेश चेन्नितला समेत कई नेताओं ने गोपालकृष्णन के निधन पर शोक प्रकट किया।

विजयन ने अपने शोक संदेश में कहा कि गोपालकृष्णन ने लंबे समय तक एमआईएलएमए और टीडीबी का नेतृत्व किया।

चेन्नितला ने कहा, ‘‘उनका निधन कांग्रेस पार्टी के लिए एक बड़ा नुकसान है। यह गोपालकृष्णन ही थे जिन्होंने एमआईएलएमए को राज्य के सहकारिता क्षेत्र के गौरवशाली संस्थानों में से एक बनाया। ’’

गोपालकृष्णन ने 2001 में चदयमंगलम निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women Only Test 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच इकलौता टेस्ट? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Live Score Update: मुंबई में टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Live Toss And Scorecard: मुंबई में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Toss Winner Prediction: मुंबई में भारत बनाम इंग्लैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\