देश की खबरें | कांग्रेस ने असम में विशेष सदस्यता अभियान शुरू किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी (एपीसीसी) ने अगले पांच महीनों में 33 लाख नये सदस्य बनाने के लक्ष्य के साथ सोमवार को एक विशेष सदस्यता अभियान शुरू किया।

गुवाहाटी, एक नवंबर असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी (एपीसीसी) ने अगले पांच महीनों में 33 लाख नये सदस्य बनाने के लक्ष्य के साथ सोमवार को एक विशेष सदस्यता अभियान शुरू किया।

एपीसीसी प्रवक्ता रतुल कालिता ने एक बयान में कहा कि इस अभियान का उद्घाटन एपीसीसी के कार्यकारी अध्यक्ष राणा गोस्वामी ने यहां प्रदेश पार्टी मुख्यालय में किया।

राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता देवव्रत सैकिया की सदस्यता के नवीनीकरण के साथ औपचारिक रूप से शुरू किया गया यह अभियान अगले साल 31 मार्च तक जारी रहेगा।

गोस्वामी ने कार्यक्रम स्थल पर एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि यह विशेष सदस्यता अभियान कांग्रेस द्वारा एक राष्ट्रव्यापी अभ्यास का हिस्सा है।

उन्होंने कहा, "अभियान को जमीनी स्तर पर चलाया जाएगा और एक विशेष समिति राज्य स्तर पर इस प्रक्रिया की निगरानी करेगी।"

गोस्वामी ने मौजूदा सदस्यों से अपनी सदस्यता को नवीनीकृत करने का आग्रह किया, क्योंकि पार्टी अगले साल संगठनात्मक चुनाव कराएगी और किसी भी आधिकारिक पद के इच्छुक लोगों के लिए एक वैध सदस्यता अनिवार्य होगी।

एपीसीसी के कार्यकारी अध्यक्ष ने कहा, "नई नामांकन सुविधा ऑनलाइन भी उपलब्ध होगी, और पार्टी की राज्य इकाई की एक नई वेबसाइट जल्द ही लॉन्च की जाएगी।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\