देश की खबरें | कांग्रेस ने शुरू किया राष्ट्रव्यापी सदस्यता अभियान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस ने सोमवार को अपने राष्ट्रव्यापी सदस्यता अभियान की शुरुआत की।

नयी दिल्ली, एक नवंबर कांग्रेस ने सोमवार को अपने राष्ट्रव्यापी सदस्यता अभियान की शुरुआत की।

पार्टी ने अभियान के लिए एक गीत ‘‘अब कांग्रेस से जुड़ना है’’ भी बनाया है।

कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने पार्टी के सदस्यता अभियान के पहले दिन, आज ट्वीट किया, ‘‘ब्रिटिश साम्राज्यवाद के खिलाफ लड़ना हो या भाजपा के अधिनायकवाद के खिलाफ, लोगों को संकट के समय सशक्त बनाना हो या उनकी रक्षा करना हो, सीमा सुरक्षा या आंतरिक शांति बनाए रखना रहा हो, कांग्रेस ने असली देशभक्ति दिखाई है। कांग्रेस से जुड़ कर हमारी लड़ाई को मजबूत करें।’’

उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली और कई अन्य राज्यों की कांग्रेस इकाइयों ने सदस्यता अभियान की शुरुआत की।

दिल्ली में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार और प्रदेश प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल की मौजूदगी में सदस्यता अभियान की शुरुआत की गई।

कांग्रेस ने ऑफलाइल और ऑनलाइन दोनों तरह से सदस्यता अभियान शुरू किया है।

पार्टी का यह सदस्यता अभियान अगले साल 31 मार्च तक चलेगा।

गत 16 अक्टूबर को हुई कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में संगठनात्मक चुनाव कार्यक्रम तय करने के साथ साथ, सदस्यता अभियान चलाने का भी निर्णय लिया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी