देश की खबरें | कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में अपनी सरकार की अलोचना के लिए केजरीवाल पर पलटवार किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस ने शनिवार को छत्तीसगढ़ में अपनी पार्टी की सरकार की आलोचना के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर पलटवार किया। कांग्रेस ने उन्हें राष्ट्रीय राजधानी में पिछली शीला दीक्षित सरकार के प्रदर्शन की तुलना मौजूदा सरकार से करने की चुनौती दी।

नयी दिल्ली, 19 अगस्त कांग्रेस ने शनिवार को छत्तीसगढ़ में अपनी पार्टी की सरकार की आलोचना के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर पलटवार किया। कांग्रेस ने उन्हें राष्ट्रीय राजधानी में पिछली शीला दीक्षित सरकार के प्रदर्शन की तुलना मौजूदा सरकार से करने की चुनौती दी।

कांग्रेस की तीखी प्रतिक्रिया तब आई जब केजरीवाल ने छत्तीसगढ़ में चुनाव प्रचार करते हुए राज्य के सरकारी स्कूलों की स्थिति को बेहद खराब बताते हुए अलोचना की थी।

केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दिन की शुरुआत में रायपुर में आप कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया था।

केजरीवाल के हमले पर प्रतिक्रिया देते हुए मीडिया और प्रचार विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने कहा,''रायपुर क्यों जाना? हमारी छत्तीसगढ़ सरकार के प्रदर्शन की तुलना पिछली रमन सिंह की सरकार से कर लीजिए।''

खेड़ा ने कहा,''अपनी पसंद से कोई भी क्षेत्र चुन लीजिए और दिल्ली में पिछली कांग्रेस की सरकार से अपनी सरकार की तुलना कर लीजिए। ''

उन्होंने कहा कि रायपुर के लिए उड़ान भरने से पहले दिल्ली की जमीनी स्थिति के बारे में बात करनी चाहिए जहां पूरा शहर रसातल में जा रहा है।

हालांकि, कांग्रेस और आप, दोनों ही विपक्षी दलों के गठबंधन इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव एलायंस (इंडिया) का हिस्सा हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Toss And Scorecard: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Punjab State Dear Baisakhi Bumper Lottery 2026 Result: आज हुआ 6 करोड़ के विजेता का ऐलान, जानें कैसे चेक करें रिजल्ट

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Toss Winner Prediction: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस