देश की खबरें | कांग्रेस में अंग्रेजों के जीन है, वह फूट डालो और राज करो की नीति अपना रही है : मप्र भाजपा प्रमुख

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की मध्य प्रदेश इकाई के प्रमुख वी.डी. शर्मा ने मंगलवार को कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि पार्टी अब भी अंग्रेजों के वंशाणु (जीन) लेकर चल रही है और ''फूट डालो और राज करो'' की नीति लागू कर रही है।

भोपाल, 10 अक्टूबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की मध्य प्रदेश इकाई के प्रमुख वी.डी. शर्मा ने मंगलवार को कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि पार्टी अब भी अंग्रेजों के वंशाणु (जीन) लेकर चल रही है और ''फूट डालो और राज करो'' की नीति लागू कर रही है।

शर्मा दिन में शहडोल जिले के ब्यौहारी में दिए गए राहुल गांधी के भाषण पर प्रतिक्रिया दे रहे थे, जिसमें कांग्रेस नेता ने दावा किया था कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आदिवासियों को "वनवासी" कहते थे, लेकिन उन्होंने (गांधी) उन्हें (प्रधानमंत्री को) "आदिवासी’’ शब्द का उपयोग करने के लिए मजबूर किया है।

गांधी ने कहा था, ‘‘ आदिवासी और वनवासी शब्दों में अंतर है। आदिवासी का अर्थ है वे लोग जो पहले हिंदुस्तान आए हैं और जो इस भूमि के मालिक हैं, जबकि वनवासी वे लोग हैं जो जंगल में रहते हैं।’’

राहुल गांधी ने ''वनवासी'' शब्द के इस्तेमाल के पीछे की ''मंशा'' पर सवाल उठाया।

इसका जिक्र करते हुए शर्मा ने कहा, "राहुल गांधी ने अपने भाषण में कहा कि वनवासी आदिवासियों से अलग हैं। उन्होंने कहा कि वनवासी बाहरी हैं।"

प्रदेश भाजपा प्रमुख ने कहा, ‘‘कांग्रेस में अंग्रेजों के जीन हैं। वे फूट डालो और शासन करो में विश्वास करते हैं। वह (गांधी) कम से कम आदिवासी प्रतीकों, उन लोगों का नाम ले सकते थे जिन्होंने देश के लिए अपना जीवन लगा दिया।"

उन्होंने कहा, ''आजादी के इतने सालों के बाद आखिरकार तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने आदिवासियों के लिए एक अलग मंत्रालय बनाया।''

शर्मा ने कहा कि भारत के राष्ट्रपति ने मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार के पंचायत (अनुसूचित क्षेत्रों तक विस्तार) अधिनियम को अधिसूचित किया था, जिसका उद्देश्य आदिवासियों को सशक्त बनाना था। उसी क्षेत्र में आयोजित एक समारोह के दौरान जहां राहुल गांधी ने एक सभा को संबोधित किया है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस केवल लोगों को बांटने का काम कर रही है।

उन्होंने कहा, ''मध्य प्रदेश की जनता कांग्रेस से अंग्रेजों के इस जीन को खत्म कर देगी।''

इंदौर में पत्रकारों से बात करते हुए, भाजपा के राज्यसभा सांसद और पार्टी की राज्य इकाई के प्रवक्ता सुमेर सिंह सोलंकी, जो एक आदिवासी भी हैं, ने कहा, "गांधी आदिवासी, जनजाति या वनवासी जैसे शब्दों में अंतर करके लोगों को गुमराह कर रहे हैं। अंग्रेजों की विचारधारा आपकी मानसिकता में है और आप अपनी पार्टी (कांग्रेस) के चरित्र के अनुरूप आदिवासियों को भ्रमित कर उनमें फूट डालने की कोशिश कर रहे हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी